पृथ्वी पर मौजूद वो जगह जो जमीन से ज्यादा पास स्पेस के है

0
577
Point Nemo
Point Nemo

Point Nemo: धरती की सबसे सुनसान जगह, जहां दफ़न हैं सैकड़ों राज

Point Nemo: दुनिया की सबसे वीरान और रहस्यमयी जगह जहां कई हजारों किलोमीटर तक केवल समुद्र ही समुद्र दिखाई देता है। इस वीरान जगह से कई बार कई रहस्यमयी आवाज़ें आती हैं जो कई हजारों किलोमीटर तक सुनाई देती हैं। ये आवाजें इतनी डरावनी होती हैं कि यहां जाने से वैज्ञानिक तक घबराते हैं।

ये बेहद रहस्यमयी जगह है एक आईलैंड जो प्रशांत महासागर से घिरा हुआ एक आईलैंड है। इस आईलैंड का नाम है प्वाइंट निमो (Point Nemo) जहां इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक तक नहीं पहुंच पाए हैं। प्वाइंट निमो (Point Nemo) समुद्र के बीचों- बीच स्थित है जिसे समुद्र का केंद्र माना जाता है।

रिहायशी इलाके से हजारों किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्वाइंट निमों (Point Nemo) में जाना आसान नहीं है। इस जगह पर कई हजारों किलोमीटर तक केवल सन्नाटा ही सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन कभी कभी यहां से बेहद डरावनी आवाज़ें आती हैं।

प्वाइंट निमों (Point Nemo) की खोज एक सर्वे इंजीनियर हर्वोज लुकातेला द्वारा वर्ष 1992 में की गई थी। यहां न कोई इंसान रहता है और न ही यहां कोई वनस्पति पाई जाती है। यह जगह दक्षिण अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया के बीच में मौजूद है, जिसपर किसी भी देश का अधिकार नहीं है।

प्वाइंट निमों (Point Nemo) अंतरिक्ष के पास स्थित है जिसके कारण यहां अंतरिक्ष की खराब सैटेलाइट्स को गिराया जाता है और साथ ही यहां सैटेलाइट के ईंधन को भी गिराया जाता है। इस जगह को अगर आप देखेंगे तो यहां आपको कई किलोमीटर तक केवल सैटेलाइट्स का ही मलबा दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें:
Hottest Place in the World
दुनिया की सबसे गर्म जगहें जहां जाना है मौत को खुली दावत देने के बराबर

प्वाइंट निमों (Point Nemo) से अगर किसी सूखी जमीन की दूरी की बात करें तो ये करीबन 2700 किलोमीटर है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां न मात्र जीव- जंतु और वनस्पति हैं।

इस आईलैंड (Point Nemo) से आने वाली रहस्यमयी आवाजों की बात करें तो पहली बार ये आवाज 1997 में सुनी गई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये आवाज प्वाइंट निमो के पूर्व की ओर से आई थी। इस आवाज की फ्रिक्वन्सी इतनी थी कि ये करीबन 2000 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

वैज्ञानिकों का कहना था कि ये आवाज ब्लू व्हेल की आवाज से भी कई ज्यादा तेज थी, जिसने उन्हें असमंजस में डाल दिया कि ये किसकी आवाज है।

इन आवाजों को लेकर लोगों की अलग अलग मान्यताएं हैं। किसी का मानना है कि ये आवाजें दूसरी दुनिया से आईं थी तो कुछ का मानना है कि यहां किसी का वास है। वहीं इन आवाजों को सुनकर लोग काफी डर गए थे, यहां तक की वैज्ञानिकों की तक इन आवाजों को सुनकर रूह कांप गई थी।

इन आवाजों को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि प्वांइट निमों (Point Nemo) में लगातार चट्टानें भी टूटती रहती हैं और इनकी भी आवाज बेहद डरावनी होती है। वहीं एक रिपोर्ट में ये भी सामने आया प्वाइंट निमो (Point Nemo) में बड़ी बड़ी बर्फीली चट्टानें हैं और ये आवाज इन्हीं चट्टानों के टूटने की थी।

इनका कहना था कि बर्फ की चट्टानें जब टूटती हैं तो इससे फ्रीक्वेंसी पैदा होती है जो की आवाज बन जाती है। यही आवाज लोगों को करीबन 2000 किलोमीटर की दूरी तक सुनाई दी थी जिससे लोग बेहद घबरा गए थे।      

ये भी पढ़ें:
Snake Island Brazil
इस आइलैंड में है केवल सांपों का राज, यहां इंसानों के जाने पर है रोक

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com