Home पिथौरागढ़ चट्टान से टकराकर खाई में गिरी स्कार्पियो कार, कार सवार व्यक्ति की...

चट्टान से टकराकर खाई में गिरी स्कार्पियो कार, कार सवार व्यक्ति की मौके पर मौत

0

Uttarakhand News: Pithoragarh Accident: पिथौरागढ़ में चंडाक रोड में पर एक स्कार्पियो कार खाई में गिर गई, जिसमें कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भुवन गुंज्याल पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल व्यवसायी हैं। उनकी मौत से पूरे पिथौरागढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pithoragarh Accident: पहले चट्टान से टकराई कार

Pithoragarh Accident

बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ के होटल व्यवसायी भुवन गुंज्याल शुक्रवार को देर रात अपने चंडाक स्थित होटल से पिथौरागढ़ के निकले थे। पिथौरागढ़- चंडाक रोड पर झरने के पास पहले उनकी स्कार्पियो कार पहले चट्टान से टकराई और फिर वह लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी (Pithoragarh Accident)। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देर रात हुआ इसलिए इस दुर्घटना की सूचना किसी को नहीं मिली।

Pithoragarh Accident: मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों दी सूचना

इस दुर्घटना की सूचना तब मिली जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर चंडाक रोड पर गये हुए थे। उन्होंने गहरी खाई में गिरी स्कार्पियो कार देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना। पुलिस ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसक घटना की सूचना मिलते ही पूरे पिथौरागढ़ शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मृतक भुवन गुंज्याल पिथौरागढ़ के प्रमुख व्यवसायी थे। चंडाक में मधुर नाम से उनका एक बड़ा होटल है साथ ही शहर में धर्मशाला और कपड़े की दुकान है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…

झाड़ियों में सर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी

Exit mobile version