पौड़ी (संवाददाता- कुलदीप बिष्ट): पौड़ी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में
YOU MAY ALSO LIKE
जनता से वोट मांगे। वी के सिंह ने पौड़ी विधानसभा के मुख्य बाजारा में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील स्थानीय जनता से की। वीके सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है इसलिये इस बार भी बम्पर वोटों से भाजपा उत्तराखण्ड में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में पूर्व सैनिकों और सैन्य जवानों के परिवार जनों के लिये भी अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं फिर चाहे वो वन रैंक पेंशन हो या फिर सैन्य धाम का निर्माण हो या सैनिक स्कूलों को प्रदेश में खोलना। वहीं प्रदेश की जनता के हित में भी लागू की गई कई योजनाओं से जनता को बड़ी राहत भी भाजपा ने अपने कार्यकाल में दी है। इसलिये जनता के आर्शीवाद से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखण्ड में सरकार बनाने जा रही है।
Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here