अवैध संबंध के चलते पत्नी और सास को धारदार पाटल से मार डाला…

0
175

पति बना दरिंदा…सो रही पत्नी और सास को धारधार पाटल से वार कर मार डाला

अवैध संबंधों में आड़े आ रही पत्नी और सास से कल देर रात हुआ था झगड़ा, हत्या करने के बाद बच्चों को लेकर फरार

जसपुर/ऊधमसिंहनगर, ब्यूरो। अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक घर पर ताला लगा बच्चों को लेकर फरार हो गया। मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल नाथ उर्फ सोनूनाथ की पहली पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। उसने उससे तलाक ले लिया था। आठ वर्ष पूर्व सोनू नाथ ने टांडा गांव अफजल ठाकुरद्वारा निवासी निशु से प्रेम विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी से हुई बेटी स्तुति (9) उनके साथ ही रहती थी। नीशु से उसके दो बेटे हैं। उस पर आरोप है कि वह लड़़कियों को घर पर लाता रहता था। उसकी पत्नी निशु इस पर एतराज करती थी। उसका एतराज करना भी जायज था। इसी बात को लेकर उन दोनों में झगड़ा होता था।

एक सप्ताह पूर्व भी उसकी पत्नी जब किसी काम से बाजार गई तो सोनू मौका पाकर फिर एक लड़की को घर लेकर आ गया। इस पर दोनों की काफी तू-तू, मैं-मैं हुई थी। इसके बाद पत्नी निशु अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शनिवार शाम को नीशु बच्चों और अपनी मां जयंती देवी को भी अपने साथ ले आई थी।

YOU MAY ALSO LIKE

उसे इस बात की आशंका थी कि उसका पति फिर से झगड़ा करेगा। इसलिए झगड़ा शांत कराने के लिए वह अपनी मां को भी साथ लाई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में रात को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद सब सो गए थे। सुबह जब सब सोए थे तो उसने मौका पाकर पत्नी और सास की पाटल से हत्या कर दी और बच्चों को लेकर भाग गया।

सुबह ही उसने अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर पहुंच कर उसे बताया कि वह अपनी पत्नी और सास को पाटल से मार कर आया है। वहां अपने बच्चों को छोड़कर पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना देने की बात कहकर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर एसपी काशीपुर चंद्र मोहन, सी ओ वीर सिंह आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपी व्यक्ति को तलाशने की बात कर रही है।