Home एंटरटेनमेंट इस दिन रिलीज होगा शाहरुख- दीपिका के ‘पठान’ का दमदार ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगा शाहरुख- दीपिका के ‘पठान’ का दमदार ट्रेलर

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘पठान’ को लेकर बड़ी खबर (Pathaan Trailer Release Date) सामने आ रही है। स्टारर फिल्म ‘पठान’ के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ के सामने आने के बाद से ही ये फिल्म विवादों में बनी हुई है। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। जिसको देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के बादशाह खान चार साल बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। इस फिल्म में किंग खान बिलकुल ही अलग अवतार में नजर आएंगे। साथ ही कई सालों बाद दीपिका-शाह रुख की जोड़ी भी एक साथ देखने को मिलेगी।

Pathaan Trailer Release Date: इस दिन सामने आएगा ट्रेलर

फैंस की उत्सुकता को लगातार कायम रखते हुए ‘पठान’ के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। बता दें कि यह 10 जनवरी, 2023 को रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (Pathaan Trailer Release Date) पर एक पोस्ट साझा कर दी है। तरण आदर्श के ट्वीट अनुसार, ट्रेलर को एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में फैंस ट्रेलर का आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़े:
Passenger Urinated on Woman in flight
फ्लाइट में शक्स ने किया बुजुर्ग पर पेशाब, ‘No Fly List’ में आया नाम

शाह रुख खान की फिल्म Zero और My name is khan की तरह Pathaan भी विवादों में बनी रही। Pathaan का पहला गाना बेशरम रंग के आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस गाने में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी चर्चा (Pathaan Trailer Release Date) का विषय बन गई और लोग शाह रुख-दीपिका की फिल्म और गाने का विरोध करने लगे। यह मामला इतना बढ़ गया कि सेंसर बोर्ड ने भी मेकर्स को गाने और फिल्म के सीन्स में बदलाव करने के सुझाव दे दिए।

यह भी पढ़े:
इस विभाग में निकली 1564 पदों पर भर्ती, यहां पढ़े पूरी जानकारी

इस बीच फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करने लगे। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान इस साल 25 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम विलेन (Pathaan Trailer Release Date) की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही दर्शकों को शाह रुख खान और जॉन अब्राहम के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version