पशुशाला में लगी आग- एक पशु की मौत,चार की हालत गंभीर

0
188

हरिद्वार ( अरूण कश्यप ) : लक्सर कोतवाली क्षेत्र के झिवरहेड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक पशु की मौत हो गई।  जबकि चार अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गए। जिनमें दो पशुओ हालत गम्भीर बताई जा रही हैं। झिवारेडी के प्रधान ने बताया कि रात करीब 4 बजे जहां पशु बंधे हुए थे , वहां पर आग लग गई। जिससे एक पशु की आग में झुलस कर मौत हो गई और चार पशु गंभीर रूप से घायल हो गए।

3 FIRE

प्रधान का कहना है कि एक बार पहले भी पशुशाला मालिक सुमित के  यहां आग लगा दी थी। जिसमें कई पशु झुलस गए थे। पशुपालक सुमित ने बताया कि रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पशुशाला में आग लगाई है। पशुशाला मालिक का कहना है कि आग लगने की वजह से उन्हे काफी नुकसान उठाना पड़ा है। पशुशाला में एक गाय गर्भवती भी थी, जो की आग में बुरी तरह झुलस गई और उसकी आंख की रोशनी भी चली गई। वहीं एक भैंस भी गंभीर रूप से जख्मी है। पीड़ित पशुपलक ने पुलिस में एक शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।