जिम के अंदर घुसकर हमलावरों ने पार्षद को गोलियों से भूना, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

0
268

तीन साल पहले पार्षद रहे बड़े भाई को भी बदमाशों ने उतारा था गोली मार कर मौत के घाट

नई दिल्ली, ब्यूरो। कुछ दिन पहले फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब एक आम आदमी पार्टी के पार्षद की जिम के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या करने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे पहले भी पंजाब में तमाम सनसनीखेज आपराधिक वारदातें होती रही हैं। कहीं न कहीं एक बार फिर से ऐसे में पंजाब की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा उठ रहा है। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले देर शाम पंजाब के मलेरकोटला जिले में जिम के अंदर आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद मोहम्मद अकबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहम्मद अकबर को काफी नजदीक से गोली मारी गई थी। इस संबंध में मलेरकोटला की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया, “एक व्यक्ति जिम आया और उसने अकबर को गोली मार दी।” पुलिस ने बताया कि एक गोली से ही अकबर की मौके पर मौत हो गई।

parshad ka murder

पार्षद अकबर ने कांग्रेस से नगर काउंसिल का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी, लेकिन पंजाब में सत्ता बदलने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। करीब तीन साल पहले मोहम्मद अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अनवर की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। लुधियाना बाइपास के पास उन्हें दो हमलावरों ने गोली मारी थी। अनवर भी कांग्रेस नेता थे और नगर काउंसिल मालेरकोटला के पार्षद थे। अकबर की हत्या के बाद एक बार फिर से पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। बता दें, पंजाब में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है।

इस सनसनखेज मर्डर के बाद इस इलाके में सनसनी और हड़कंप मचा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अकबर की हत्या रंजिश और पर्सनल दुश्मनी के चलते हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अकबरी के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। कत्ल करने से पहले हमलावरों ने पार्षद अकबर की रेकी की थी। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि वह कब जिम आते हैं और कब वापस जाते हैं। दूसरी ओर मर्डर का पूरा सीन सीसीटीवी में कैद है। वीडियो में अकबर जिम के अंदर एक अनजान शख्स की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही अकबर करीब पहुंचते हैं, हमलवार हथियार निकालकर उसे गोली मार देता है। पुलिस ने कहा कि हत्या में शामिल दोनों हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

akabar ki hatya 1