Home देश नीतीश कुमार नहीं देंगे इस्तीफा, बीजेपी के 16 मंत्रियों को पार्टी से...

नीतीश कुमार नहीं देंगे इस्तीफा, बीजेपी के 16 मंत्रियों को पार्टी से किया जा सकता है बाहर

0

बिहार में फिर से सियासी उठापठक तेज हो चुकी है। माना जा रहा है कि बीजेपी-जेडीयू के बीच की दरार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते नये समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे जबकि सहयोगी बीजेपी  के मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा। वर्तमान में नीतीश कैबिनेट में भाजपा के  16 मंत्री शामिल हैं। जानकारी मिल रही है कि आरजेडी के 16 मंत्री नीतीश सरकार में शामिल किये जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि पहले शपथ ग्रहण होगा, जिसमें तेजस्वी यादव द्वारा शपथ ली जाएगी। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसमें बाकी 15 मंत्री द्वारा शपथ ली जाएगी। बहुमत साबित होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 

जानकारी मिल रही है कि उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के घर पर बिहार के बीजेपी मंत्रियों की बैठक हो रही है। वही दूसरी ओर राबड़ी आवास पर सुबह से विधायकों का पहुँचना लगा हुआ है। जिससे सियासी हलचल तेज हो रही है। इसके अलावा कांग्रेस खुलकर अपना समर्थन दे रही है। 

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा का कहना है कि अभी कांग्रेस के जो सभी विधायक है और  वाम दल के सभी विधायक है वे राबड़ी आवास जा रहे हैं। वहीं महागठबंधन की बैठक की जायेगी। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि अगर नीतीश कुमार NDA से अलग हो जाएंगे तो वे उनका समर्थन करेंगे। जो महागठबंधन होगा वह नीतीश को ही मुख्यमंत्री बनाएगा। लेकिन समर्थन तब किया जाएगा जब नीतीश कुमार NDA से अलग होंगे।

Exit mobile version