बस चंद घंटे बाद उत्तराखंड को मिलेगा नया मुखिया, ये नाम सबसे आगे…

0
210

उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायकों के साथ करेंगे मंथन
विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आने के 11 दिन बाद भी उत्तराखंड सीएम पद की रेस जारी

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की सियासत और इतिहास में आज एक नए मुखिया का नाम जुड़ने के साथ ही कई ऐसे चेहरे हैं जो विधायक के साथ ही मंत्री के रूप राज्य का हिस्सा बनेंगे। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद से लेकर आज 11 दिन बाद भी नए मुखिया को लेकर मंथन जारी है। आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नए सीएम और मंत्रिमंडल का ऐलान होना है। अभी तक किसी को कानों-कान खबर नहीं है कि आखिर किसे राज्य के सीएम की बागडोर सौंपी जा सकती है। सात से आठ नाम नए मुखिया को लेकर चर्चाओं में है। कोई देहरादून के ब्राह्मण विधायक को नया मुखिया बनाने की बात कर रहा है तो कोई कार्यवाहक मुखिया पुष्कर सिंह धामी तो कोई पूर्व मुखिया रमेश पोखरियाल निशंक को राज्य की कमान सौंपने के कयास लगा रहा है।

bjp core meeting

cm face of uttarakhand 1

आज शाम पांच बजे के बाद नए मुखिया को लेकर चल रही कयासबाजी पर भी विराम लग सकता है। सीएम पद की रेस में पूर्व सीएम रमेख पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी, मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत करीब सात-आठ नाम रेस में बताए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि देर शाम तक किसे राज्य का मुखिया बनाया जाता है। प्रदेश के पर्यवेक्षक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंचने वाले हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय बलबीर रोड पर साढ़े चार बजे से भाजपा के सभी विधायकों की बैठक आहूत की गई है। अब देखना होगा कि भाजपा हाईकमान किसे प्रदेश में बागडोर सौंपती है।