Home ये भी जानिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, सीएम धामी और राज्यपाल ने...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, सीएम धामी और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: भारत की आजादी में बड़ा योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 127वीं जयंती है। पूरा देश (Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2023) उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दें रहा है। वहीं इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम धामी और राज्यपाल ने भी उनकों विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें:
uttarakhand rain alert
आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी के आसार

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2023 राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ट्वीट कर (Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2023) नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि ‘आजाद हिंद फौज के संस्थापक और स्वतंत्रता सेनानी नेताजी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। उन्होंने अपने अद्भुत संगठन क्षमता से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दिखाई। उनके विचार हमेशा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगें।’

वहीं सीएम धामी ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर शत्-शत् नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों “पराक्रम दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।’

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पराक्रमी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें:
इस छोटे से पत्थर को नहीं उठा सकता कोई पहलवान भी

बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। उनका भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खास योगदान था। जिसके चलते वे भारतीयों के बीच नायक बन गए थे। लेकिन 18 अगस्त, 1945 के बाद से भारत के इस महानायक को दोबार नहीं देखा गया। ना ही वह जिंदा कहीं देखे गये ना उनका शव मिला। हांलांकि ये अभी भी एक रहस्य ही बना हुआ है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version