Home देश NEET Result 2022: जाने टॉप रैंक के लिए कितने मार्क्स हैं जरुरी...

NEET Result 2022: जाने टॉप रैंक के लिए कितने मार्क्स हैं जरुरी —

0
NEET Result 2022

जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। एक -दो दिन में ही नेशनल टेस्टिंग
एजेंसी [NTA] आंसर की [NEET UG 2022 ]आंसर की जारी कर देगा। नतीजों के ऐलान के बाद काउंसलिंग की जाएगी और
फिर स्कोर के हिसाब से मेडिकल कॉलेज अलॉट किये जाएँगे।
NEET- 2022 प्रमुख जानकारी
इस बार करीब 92 हजार सीटों पर काउंसलिंग की जाएगी, जो कि लगातार 4 महीनों तक चलेगी। आंसर -की के बाद
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी [NTA ] फाइनल रिजल्ट घोषित करेगा और उसके बाद कैंडिडेट्स को काउंसलिंग के लिए बुलाया
जायेगा।
सेफ स्कोर कितना होगा NEET 2022
रिजल्ट से पहले कैंडिडेट्स के मन में कट ऑफ और सेफ स्कोर को लेकर भारी उथल पुथल है। यहाँ हम आपके मन में उठ रहे सवालों का जवाब देंगे और बताएंगे कि इस बार कितना स्कोर सेफ हो सकता है और यह भी कि टॉप मेडिकल कॉलेज पाने के लिए कितने मार्क्स जरूरी हो सकते हैं। अगर कुछ सालों का कट ऑफ़ देखें तो पता चलता है कि नेशनल और स्टेट लेवल के
मेडिकल कॉलेज के लिए 90,000 रैंक तक सीटें भरी जातीं हैं। टॉप मेडिकल कॉलेज जैसे AIIMS और अन्य में एडमिशन के
लिए 5,000 तक रैंक आवश्यक मानी जाती है। इसके लिए 635 से ज्यादा स्कोर पाने वाले कैंडिडेट्स ही इन कॉलेजों में
एडमिशन पा सकते हैं.
किस रैंक के लिए कितना स्कोर NEET 2022 में जरूरी
इसी के अनुसार अगर अनुमान लगाया जाये की किस रैंक के लिए कितना स्कोर जरुरी है ,तो ये इस प्रकार है
680-720[1-100 rank]
650-679[101-450 rank]
640-649[451-900 rank]
610-639[901-1700 rank]
600-609[1701-5000 rank]
580-599[5001-10,000 rank]
570-579[10001-14000 rank ]
540-569[14001-20000 rank]
530-539[20,001-27000 rank]
520-529[27001-32000 rank]
510-519[32001-35000 rank]

500-509[35001-44000 rank]
आगे जानकारी के अनुसार नीट आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को किसी सवाल को लेकर ऑब्जेक्शन है तो वो इसे
उठा सकते हैं। छात्र अपनी समस्या तय समय तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भेज सकते हैं।

Exit mobile version