Home काम की खबर उत्तराखंड में होगा देश के 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन, सरकार ने...

उत्तराखंड में होगा देश के 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन, सरकार ने कसी कमर

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: अगले साल उत्तराखंड में देश के 38 वें राष्ट्रीय खेल होने जा रहे हैं। इसके लिए मुख्य सचिव ने तैयारियों (NATIONAL GAMES) का जायजा लिया है। 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य में अगले साल राज्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। सचिवालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को देखते हुए प्रदेश में विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इससे राज्य में पर्यटन के भी अवसर बढ़ेंगे। मुख्य सचिव ने आगे कहा कि पूरे देश से राष्ट्रीय खेलों में (NATIONAL GAMES) भाग लेने वालों के बीच प्रदेश की अच्छी छवि जानी चाहिए। ओलम्पिक खेलों के प्रारूप के अनुसार राज्य के सभी प्रमुख शहरों एवं पर्यटन स्थलों में राष्ट्रीय खेल की मशाल को घुमाया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों से पहले एक भव्य लॉन्च इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

ये भी पढ़ें:
USA Deport
अमेरिका में 2.5 भारतीय युवाओं का भविष्य खतरे में! इस कारण आसानी से नहीं रह पायेंगे

NATIONAL GAMES: जल्द ही निर्धारित होगी तिथि

ओलंपिक खेलों को समर्पित देश की सबसे बड़ी संस्था भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक के (NATIONAL GAMES) अनुसार संघ जल्द ही राष्ट्रीय खेलों की तिथियाँ निर्धारित कर दी जाएंगी। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को कहा की नैशनल एंटी डोपिंग एजेंसी(नाडा) के साथ मिलकर जल्द से जल्द निर्देशिका जारी करें। और डोपिंग जैसे मुद्दे को गंभीरता से लें ताकि बिना किसी रुकावट के अड़चन के ये खेल सुचारु रूप से आयोजित हों सकें।

राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य के अनुसार साल 2024 में होने वाले राष्ट्रीय खेल राज्य के (NATIONAL GAMES) युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और रुझान के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों का सफल आयोजन करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है। और खुद मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को बजट की तैयारी करने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें:
यहां खाई में कार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version