Home काम की खबर राष्ट्रीय किसान दिवस 2021: क्यों मनाया जाता है इसी दिन किसान दिवस?

राष्ट्रीय किसान दिवस 2021: क्यों मनाया जाता है इसी दिन किसान दिवस?

0

आज यानी 23 दिसंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में किसानों के योगदान को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। देश की प्रगति में किसानों का एक बड़ा योगदान माना जाता है। केंद्र और राज्यों की सरकारें किसानों के लिए कई योजनाएं लेकर आती रहती हैं। इस विशेष दिन का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि किसानों के योगदान को प्रोत्साहित किया जाना। इस अवसर पर देश के अलग अलग कोनों में किसान जागरूकता व कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

क्यों मनाया जाता है किसान दिवस?

क्या आप जानते हैं कि आखिर किसान दिवस 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है। दरअसल, भारत के पांचवें प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर हर साल यह खास दिन मनाया जाता है। भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार लाने का श्रेय चौधरी चरण सिंह को ही दिया जाता है। खुद किसान परिवार से होने के कारण वह किसानों की समस्याओं और स्थिति को अच्छी तरह समझ पाते थे, इसलिए उन्होंने किसानों के हित में कई सुधार कार्य भी किए थे।

इस दिवस को मनाने के पीछे एक और उद्देश्य माना जाता है कि यह कृषि क्षेत्र की नवीनतम सीखों के साथ समाज के किसानों को सशक्त बनाने का विचार देता है। किसान दिवस समारोह लोगों को किसानों के सामने आने वाले अलग अलग मुद्दों के बारे में शिक्षित करने का भी कार्य करता है। 

किसान न हों तो हमारा कोई अस्तित्व नहीं होगा। भोजन का अधिकांश हिस्सा हमें किसानों द्वारा उपजाए हुए अन्न, दलहन और फल-सब्जियों से मिलता है। हमारे देश के किसान भाइयों को हमारा शत शत नमन।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version