Manike Nora Fatehi Video: नोरा ने इंटरनेट पर फिर ढहाया कहर, परफॉर्मेंस देख लोग हुए दिवाने
Entertainment News Desk: बॉलीवुड को पिछले कुछ महीनों से देश की अधिकतर जनता द्वारा बॉयकॉट किया जा रहा है। इसी क्रम में अजय देवगन की आने वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्म “Thank God” को भी बॉयकॉट करने को लेकर बात चल रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के किरदार को लेकर विरोध चल रहा है, जिसमें अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त के किरदार में नज़र आएगें।
Manike Nora Fatehi Video: 5 घंटो में 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज
ये फिल्म सुर्खियों में तो थी ही लेकिन अब इस फिल्म के गाने ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म “Thank God” का गाना 5 घंटे पहले ही रिलीज़ हुआ है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने (Manike Nora Fatehi Video) का नाम है मानिके मागे हिते, जिसे सबसे पहले श्रीलंका की गायिका योहानी ने गाया था। अब इस गाने (Manike Nora Fatehi Video) का हिंदी वर्जन आया है जिसमें नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।
मानिके मागे हिते गाने (Manike Nora Fatehi Video) में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि 5 घंटों में ही ये गाना 2.5 मिलीयन पार कर चुका है। सबसे पहले तो इस गाने के टीजर ने ही लोगों के अंदर इस गाने को लेकर एक अलग उत्सुक्ता पैदा कर दी थी और अब जब ये गाना (Manike Nora Fatehi Video) रिलीज हुआ है तो लोग इस गाने और नौरा के परफॉर्मेंस के दीवाने हो रहे हैं।
2021 में आया था मानिके मागे हिते गाना
आपको बता दें कि मानिके मागे हिते गाना श्रीलंका की गायिका योहानी द्वारा साल 2021 में गाया गया था और इस गाने के रिलीज होने के बाद इस गाने ने यूट्यूब में धूम मचा दी थी। इस गाने को लोगों ने इतना प्यार दिया कि इसे 200 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। इस गाने की फैन फौलोइंग इतनी थी कि उत्तराखंड के कई गायकों ने भी इस गाने पर कवर सॉन्ग किए और इस गाने का गढ़वाली वर्जन बनाया।
“Thank God” फिल्म के जरिए आ रहा है मानिके का हिंदी वर्जन
आपको बता दें कि ये गाना फिल्म “Thank God” का है, जिसमें अजय देवगन मॉडर्न चित्रगुप्त की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य किरदार मे हैं जो कॉमन मैन आयान कपूर की भूमिका निभा रहे हैं और रकुल प्रीत सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी उस इंसान के बारे में है जिसके पास सब कुछ होते हुए भी वो खुश नही है और उसके एक्सीडेंट के बाद वो चित्रगुप्त से मिलता है जो उसे उसकी जिन्दगी का लेखा जोखा बताते है। फिल्म “Thank God” दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है यानि की 25 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमा घरों में आ रही है।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com