एक और दलित नाबालिग लड़की के साथ हुआ रेप, बच्चे को दिया जन्म

0
245
Madhya Pradesh Dalit Girl
Madhya Pradesh Dalit Girl

Madhya Pradesh Dalit Girl: आखिर लड़कियों के साथ दुष्कर्म का ये सिलसिला कब होगा खत्म?

National News Desk: मध्य प्रदेश में हैवानियत का एक और मामला सामने आया है। यहां एक दलित नाबालिग लड़की (Madhya Pradesh Dalit Girl) के साथ रेप किया गया और फिर 9 महीनें बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी गायब हो गया। इस बात का पता जब गांव वालों को लगा तो आसपास के इलाके में हंगामा मच गया।

नाबालिग बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी हुआ फरार

ये मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग दलित लड़की (Madhya Pradesh Dalit Girl) के साथ दुष्कर्म किया गया और 9 महीने की गर्भवती होने के बाद नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से करीबन 3 किलोमीटर की दूरी पर सोहावल की रहनी वाली एक 15 साल की नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। मामला तब संज्ञान में आया जब नाबालिग बच्ची को आरोपी द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नाबालिग ने अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

आपको बता दें कि लड़की को 25 सितंबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में आरोपी द्वारा लड़की को ये कहकर भर्ती कराया गया कि लड़की के पेट में दर्द है, इसके बाद आरोपी अस्पताल से गायब हो गया। जब डॉक्टरों द्वारा लड़की (Madhya Pradesh Dalit Girl) की जांच की गई तो पता चला कि नाबालिग लड़की 9 महीने की गर्भवती है और उसे कोई मामूली पेट दर्द नही बल्की लेबर पेन हो रहा है।

डॉक्टरों द्वारा जांच करने के बाद 25 तारीख की शाम 7 बजे नाबालिग लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया और 27 तारीख को लड़की को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद जब गांव वालों को नाबालिग लड़की (Madhya Pradesh Dalit Girl) द्वारा बच्चे को जन्म देने की बात पता चली तो गांव वालों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। जिसके बाद 28 सितंबर को पीड़िता के परिजनों द्वारा सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।     

ये भी पढ़े:
Jammu Kashmir News
Jammu Kashmir News: 8 घंटों में 2 बड़े बम धमाकों से धहला उधमपुर

आरोपी इस बहाने से करता था रेप

पीड़िता (Madhya Pradesh Dalit Girl) ने पुलिस को बताया कि वह सतना के सोहवल गांव में एक हड्डी फैक्ट्री में 8 साल से काम कर रही है। पीड़िता के माता पिता भी इसी फैक्ट्री में काम करते हैं। इसके बाद पीड़िता ने आगे बताया कि वह आरोपी को 2 साल से जानती है। आरोपी इरफान उसे कपड़े और खाना देने के बहाने फैक्ट्री के पीछे ले जाया करता था और वहीं पर उसके साथ बलात्कार करता था। आगे पीड़िता ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।     

वहीं जब इस मामले में फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य लोगों से पूछताछ की गई तो लोगों द्वारा बताया गया कि आरोपी ने पीड़िता (Madhya Pradesh Dalit Girl) की छोटी बहन के साथ भी रेप किया था, जिसके बाद उस छोटी सी बच्ची के गुप्तांग से खून निकलने और रेप के कारण अन्य परेशानियों के चलते बच्ची की मौत हो गई। इस बच्ची की उम्र मात्र 10 साल थी जब बच्ची की मौत हुई।

आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज

वहीं पीड़िता के परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस द्वारा भारतीय दंड विधान 1860 की धारा 376, 376, 376 (3), लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3, 4, 5 और 6 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े:
PFI
PFI पर “Twitter Strike”, आधिकारिक twitter अकाउंट भी बंद

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com