Home ऊधम सिंह नगर मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने निगला, दूसरे दिन मिली लाश;...

मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने निगला, दूसरे दिन मिली लाश; ये हिस्सा गायब

0

रुद्रपुर, ब्यूरो। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा इलाके में मछली पकड़ने बेगुल डैम में गए एक 35 वर्षीय युवक को मगरमच्छ ने ही पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ ने युवक के शरीर का आधा हिस्सा निगल लिया। युवक के साथ एक 15 साल का नाबालिक रिश्तेदार भी गया था, लेकिन इस दौरान वह कुछ भी नहीं कर पाया। आज गुरुवार सुबह ग्राम ग्रामीणों ने युवक के अधखाए शव को नदी से बरामद किया है। युवक का शव कमर के नीचे से पूरा हिस्सा मगरमच्छ खा गया। हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और इसे परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि मछली पकड़ते वक्त युवक को मगरमच्छ ही खींच ले गया था।

युवक के लापता होने बाद साथ गए बच्चे ने घर में भी कोई बात नहीं बताई। शाम शक्ति फार्म स्थित युवक के घर लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद भी कल देर रात से ही ग्रामीणों के साथ में लेकर युवक की खोजबीन में जुट गए थे। पूरी रात को जब युवक का कोई सुराग नहीं मिल तो रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया था। आज सुबह गांव के पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह के साथ ही ग्रामीण युवक के शव की तलाश में जुट गए थे। बेगुल डैम के के मुहाने से करीब 100 मीटर आगे युवक का सिर दिखाई दिया। उसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक के आधखाए हुए शव को बाहर निकाला।

magar ne nigala

बता दें कि यह हादसा बुधवार देर रात को मछली मारने गए सुखरंजन (35) पुत्र विकास गुलदार मूल निवासी नई बस्ती से शाहदौरा थाना पुलभट्टा अपने शक्ति फार्म निवासी रिश्तेदार के नाबालिक बच्चे के साथ बेगुल डैम में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान वह मछली तो नहीं पकड़ पाए लेकिन मगरमच्छ ने युवक को पकड़कर जरूर अपना निवाला बना लिया। युवक के पानी से बाहर न आने पर घबराए नाबालिक ने शक्तिफार्म स्थत घर आने के बाद भी कोई बात नहीं बताई। इसके बाद देर रात परिजनों और ग्रामीणों के साथ पुलिस और मत्स्य विभागने नाव लेकर बेगुल डैम में देर रात एक बजे तक युवक की तलाश की। देर रात एक बजे तक भी सुराग न मिलने पर रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। आज गुरुवार सुबह ग्रामीण थक हार कर दोबारा से लापता युवक की तलाश कर रहे थे। इस दौरान बेगुल डैम के मुहाने से करीब 100 मीटर आगे नदी से युवक का सिर दिखाई दिया। मौके पर देखा तो युवक के शव का कमर के नीचे का हिस्सा गायब था। क्षत विक्षत शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद अब युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की इस तरह दर्दनाक मौत होने से परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर है।

Exit mobile version