Home धार्मिक कथाएं शरीर के तिल कैसे करते हैं हमारा भविष्य तय?

शरीर के तिल कैसे करते हैं हमारा भविष्य तय?

0

Lucky Moles On Body: तिलों से कैसे जाने व्यक्ति का स्वभाव?

Lucky Moles On Body: हमारे शरीर के अंगों में कई तिल होते हैं जो ये तय करते हैं कि हमारा स्वभाव और साथ ही हमारा भविष्य भी कैसा होगा, शरीर के कुछ अंगों में पाए जाने वाले तिल अच्छे स्वभाव या फिर भविष्य का प्रतीक होते हैं वहीं कुछ तिल इंसान के गलत स्वभाव और दुर्भाग्य को भी दर्शाते हैं। आज के इस लेख में हम आपके चहरे पर मौजूद तिलों के बारे में बात करेगें तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से तिल आपके लिए शुभ होते हैं और कौन से अशुभ।

सामुद्रिका शास्त्र किसी भी व्यक्ति के चेहरे को पढ़कर और शरीर का विश्लेषण करते हुए इंसान के चरित्र में बारे में बताता है। इसी के आधार पर आज आपको बताएगें कि आपके चहरे पर पाए जाने वाले तिलों का क्या मतलब होता है, क्या ये आपके लिए या फिर आपके परिवार वालों के लिए शुभ (Lucky Moles On Body) होता है या फिर अशुभ।

होंठ पर तिल

तो चलिए सबसे पहले बात करते हैं उन लोगों की जिनके होठों पर तिल होता है। वैसे तो होठों पर पाए जाने वाले तिल को लोग शुभ बताते हैं, लेकिन ये तिल होंठ के किस तरफ है या कौन से होठ पर है इससे तय होता है किसी भी व्यक्ति का भविष्य कैसा रहने वाला है और उसका स्वभाव कैसा है।

निचे वाले होंठ के बाईं ओर तिल
Source: Social Media

सामुद्रिका शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के ऊपर वाले होंठ के बाईं ओर तिल है तो वे कामुक स्वभाव के माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनके कई प्रेम प्रसंग हो सकते हैं। वहीं अगर किसी के ऊपर वाले होंठ के दाहिनी ओर तिल है तो ऐसे लोगों को भाग्यशाली (Lucky Moles On Body) माना जाता है, ऐसे लोगों के पास घन और वैभव की कभी कमी नहीं होती है और साथ ही ये अपने काम में काफी अच्छे होते हैं और दिमाग से होशियार होते हैं।

अब आपको बताते हैं उन लोगों के बारे में जिनके नीचे वाले होंठ के बिलकुल बीच में तिल होता है। नीचे वाले होंठ के बिलकुल बीचों-बीच तिल वाले लोग बेहद इमोशनल होते हैं और साथ ही गुस्सा भी इनकी नाक पर होता है। कभी कभी तो गुस्सा करते हुए ये रोने भी लगते हैं। वहीं अगर आपके निचे वाले होंठ के बाईं ओर तिल है, तो ये दर्शाता है कि आप एक ईमानदार व्यक्ति हैं।

ये भी पढ़ें:
हावड़ा ब्रिज से जुड़े वो राज़, जिनकी आपको भनक तक नहीं होगी

आईब्रो पर तिल

Source: Social Media

अब बात करते हैं उन लोगों की जिनके आईब्रो के बीचों-बीच तिल होता है। ऐसे लोग दिमाग से बेहद तेज होते हैं, पढ़ाई-लिखाई में ये सबसे आगे होते हैं और जो भी मुकाम ये जिंदगी में हासिल (Lucky Moles On Body) करना चाहते हैं उसे हालिस करके ही रहते हैं। वहीं जिन लोगों के दाहिनी आईब्रो पर तिल होता है ऐसा माना जाता है कि उनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है और जिन लोगों की बाईं आईब्रो पर तिल होता है उनका दुखमय दांपत्य जीवन हो सकता है।

माथे पर तिल 

वहीं जिन लोगों के माथे के बाईं ओर तिल होता है वो बेहद खर्चीले होते हैं। ऐसे लोग बात बात पर फिजूलखर्चे करते हैं।

नाक पर तिल

अब आपको बताते हैं उन लोगों के बारे में जिनके नाक पर तिल होता है। नाक के बीचों बीच तिल होना ये दर्शाता है कि वो व्यक्ति कला का भंडार (Lucky Moles On Body) है। ऐसे लोगों को रोज नयी नयी चीज़ें करना और सीखना पसंद होता है। ये बेहद सौभाग्यशाली (Lucky Moles On Body) होते हैं और इन्हें पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। ये सब खूबियां होने के साथ ही इनमें एक कमी भी होती है और वो ये है कि ये लोग थोड़े मतलबी स्वभाव के होते हैं।   

Source: Social Media

वहीं अगर किसी व्यक्ति की नाक के दाईं ओर तिल है तो वह बेहद खूबसूरत होते हैं और साथ ही सौभाग्यशाली (Lucky Moles On Body) भी होते हैं। इन्हें कभी अपने बच्चों की ओर से किसी भी प्रकार का कोई दुख नहीं झेलना पड़ता है, वहीं अगर किसी महिला के नाक के दाईं ओर तिल है तो उसके मायके की तरफ से हमेशा कोई न कोई उसके सुख दुख में उसके साथ खड़ा रहता है।

वहीं जिन लोगों की नाक के बाईं ओर तिल होता है उनका दांपत्य जीवन सुखमय (Lucky Moles On Body) होता है और वह अपने जीवनसाथी के साथ सदैव प्रेम-पूर्वक रहते हैं। इन्हें इनकी नौकरी में भी कोई परेशानी नहीं होती है और बहुत ही आसानी से इन्हें नौकरी भी मिल जाती है।       

ठोड़ी पर तिल

Source: Social Media

अब आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनकी ठोड़ी पर तिल होता है। माना जाता है कि जिन लोगों की ठोड़ी पर तिल होता है उनके बिगड़ते काम बन जाते हैं, ऐसे लोग फाइनेशियली काफी स्ट्रांग (Lucky Moles On Body) होते हैं। अगर किसी पुरूष की ठोड़ी पर तिल होता है तो वह अपने काम के प्रति और पैसा कमाने के प्रति काफी डेडिकेटेड होते हैं। वहीं अगर किसी महिला की ठोड़ी पर तिल होता है तो वह बाकी महिलाओं की तुलना में बहुत ही खर्चीली होती हैं क्योंकि उन्हें सजने संवरने का बहुत शौक होता है।  

गाल पर तिल 

Source: Social Media

अब बात करते हैं उन लोगों की जिनके गाल पर तिल होता है। जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल होता है वो काफी धनवान (Lucky Moles On Body) होता है और उसे संसार के सभी सुख मिलते हैं। वहीं जिस व्यक्ति के गाल पर बाईं ओर तिल होता है वह दिमाग से काफी तेज होते हैं और जीवन में कुछ कर दिखाने की चाहत रखते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग काफी खर्चीले भी होते हैं।  

शरीर के तिल कैसे करते हैं हमारा भविष्य तय?

ये भी पढ़ें:
बुर्ज खलीफा का बिजली का बिल देख उड़े शेख के होश

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version