Home देहरादून लखपति दीदी योजना का हुआ शुभारंभ, CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया...

लखपति दीदी योजना का हुआ शुभारंभ, CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया पूरा प्लान

0

Lakhpati Didi Scheme 

Dehradun: महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उत्तराखंड सरकार ने सौगात दी है। CM पुष्कर सिंह धामी आज 4 नवंबर को इगास पर्व पर ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना (Lakhpati Didi Scheme) की शुरुआत की है। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के जरिए आजीविका कमा रही महिलाओं की सालाना आय को 1 लाख रुपये से अधिक किया जाएगा।

Lakhpati Didi Scheme : उत्तराखंड की महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की सीरीज में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme) की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Lakhpati Didi Scheme

सीएम धामी ने ने कहा कि यह दौर महिला सशक्तिकरण का दौर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड पूरे 25 वर्ष का हो जायेगा, सरकार की कोशिश है कि उत्तराखंड राज्य देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल जाए।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी 3 लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती (Lakhpati Didi Scheme) बनाया जाए। जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी 1.25 बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी।

 हवा में झूलता हुआ मंदिर का खंबा, क्या है रहस्य?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version