किशोर उपाध्याय से कांग्रेस ने छीने सभी पद, प्रदेश प्रभारी यादव ने कही ये बड़ी बात…

0
238

देहरादून (संवददाता): उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के प्रदेश प्रभारी

ने सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है कहीं ना कहीं किशोर उपाध्याय की भाजपा नेताओं से हो रही और हुई मुलाकातों को इसकी वजह माना जा रहा है। आप बता दें कि किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं कई दिनों से सियासी गलियारों में कह रही हैं। ऐसे में कांग्रेस ने इस मामले में आग में घी डालने का काम किया है। हालांकि किशोर उपाध्याय अभी तक कुछ भी खुलकर मीडिया से बोलने को कतरा रहे हैं वह हर समय अपना वन अधिकार आंदोलन का राग अलापते देखे जा सकते हैं।

devbhoomi

ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने दिया बड़ा झटका दिया है। पार्टी के तमाम पदों से उन्हें हटाया गया। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं। इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है। आपको बता दें कि पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी। अब देखना होगा कि किशोर अगला कदम किस ओर बढ़ाते हैं। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पार्टी नेताओं की अदला बदली आम बात है लेकिन कहीं न कहीं इसका सीधा असर चुनाव समीकरणों पर जरूर असर पड़ता है।