टिहरी में किशोर-किशोर का ‘शोर’, भाजपा से मैदान में उतरे तो होगी जबर्दस्त बगावत

0
163

कांग्रेस हो या भाजपा किसी भी पार्टी ने अभी टिहरी विधानसभा से नहीं जारी किया है प्रत्याशी

देहरादून (अरुण सैनी): कई दिनों से नेताओं का पार्टियों में दल बदली जारी है। इनमें से एक कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय को लेकर भी कई दिनों से भाजपा में जाने का ‘शोर’ जारी है। पिछले दिनों वह देर शाम को एक भाजपा के बड़े नेता से मिले भी थे। वहीं, भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रमोद उनियाल ने आज प्रेसवार्ता कर साफ कर दिया कि उन्हें रो 100 से ज्यादा फोन आ रहे रहे हैं। किशोर-किशाोर….। क्या है ये शोर…? उनका साफ कहना है कि अगर किशोर को किसी तरह बैकडोर एंट्री से टिकट जारी किया गया तो पार्टी का हर कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेगा। अन्यथा पार्टी हाईकमान को पार्टी के किसी कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाना चाहिए।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस में बगावतों का दौर शुरू हो चुका है तो कई सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है टिहरी सीट बीजेपी और कांग्रेस ने अभी भी खाली रखी हुई है और चर्चाएं जोरों पर है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम कर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं वही भाजपा में भी किशोर उपाध्याय का विरोध शुरू हो चुका है भाजपा नेता खेम सिंह चैहान और मीडिया प्रभारी प्रमोद उनियाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिस व्यक्ति ने मोदी और भाजपा के बारे में बुरा भला कहा हो उसे पार्टी के कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे और अगर ऐसा हुआ तो जितने भी नेता भाजपा से टिकट चाह रहे हैं वह सभी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि कांग्रेस के टिकट पर किशोर मैदान में उतरते हैं या भाजपा के। चुनावी पर्व में यह रंग अगले माह तक देखने को मिलेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here