Home देश साधु नाबालिग लड़कियों को देता था ड्रग्स और करता था दुष्कर्म

साधु नाबालिग लड़कियों को देता था ड्रग्स और करता था दुष्कर्म

0

Karnataka लिंगायत मठ यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म से पहले लड़कियों को दिया जाता था ड्रग्स

Karnataka लिंगायत मठ यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी साधु दुष्कर्म से पहले पीड़ितों को ड्रग्स देता था जिसमें बच्चे और नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। आरोपी साधु आशीर्वाद देने के बहाने लड़कियों को अपने पास बुलाता था और गंदा काम करता था।

Karnataka मामले में आरोपी साधू नाबालिग लड़कियों की करता था मांग, बच्चों को देता था नशीला सेब

karnataka

Karnataka में दुष्कर्म के आरोपी लिंगायत साधु शिवमूर्ति कथित तौर पर चित्रदुर्ग मठ में रहने वाली नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने से पहले उनको ड्रग्स दिया करता था और इसका खुलासा खुद पुलिस ने किया है। बताया जा रहा है कि वो रोज अपने अनुयायियों को रोज नयी नयी नाबालिग लड़कियां अपने कमरे में भेजने का निर्देश देता था और आशीर्वाद देने की आड़ में उन लड़कियों के साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी साधू ने तो बच्चों तक को नहीं छोड़ा और अपने कमरे में सफाई के नाम पर बुलाकर वो उनको नशीला सेब या चाकलेट देकर कुकर्म करता था।

ये भी पढ़ें कर्ज से परेशान एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने खाया जहर, 5 की मौत

Karnataka यौन उत्पीड़न मामले में साधु गिरफ्तार,बच्चों और लड़कियों को देता था जान से मारने की धमकी

Karnataka के चित्रदुर्ग मठ में आरोपी साधू रात भर लड़कियों को अपने कमरे में रखता था और जो जाग जाए या भागने की कोशिश करे उन्हें वो डराता और जान से मारने की धमकी भी देता था। इस मामले का दूसरा आरोपी वो हास्टल वार्डेन है जो रात भर कमरे के बाहर निगरानी करता था और सुनिश्चित करता था कि किसी को इस बात की भनक ना लगे।

खास बात ये कि इन लड़कियों में ज़्यादातर अनाथ होती थीं या जिनके एकल माता पिता होते थे और इस वजह से कोई उनकी खोज खबर नहीं लेता था। पुलिस ने बताया कि कभी अगर कोई लड़की कमरे में जाने से मना कर दे तो उसे कैद कर दिया जाता था, भूखा रखा जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

For Latest National News Subscribe devbhoominews.com

Exit mobile version