ब्रेकिंग न्यूज-इस तहसील का कानूनगो रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट

0
217

रुद्रपुर, ब्यूरो। उत्तराखंड में विजिलेंस लगातार भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डाल रही है। एक ऐसा ही मामला आज राज्य के ऊधमसिंहनगर जिले की सितारगंज तहसील से सामने आया है। विजिलेंस ने पहले से मिल रही शिकायत के आधार पर सितारगंज तहसील के कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी से सितारगंज पहुंची विजिलेंस की टीम ने इस रिश्वतखोर कानून गो को एक मामले में केमिकल लगे नोट लेते हुए अरेस्ट किया है। विजिलेंस आरोपी कानूनगो को एकांत जगह पर ले जाकर पूछताछ कर रही है।

ब्रेकिंग न्यूज-सितारगंज तहसील का कानूनगो रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट

जानकारी के अनुसार आज शनिवार को हल्द्वानी से पहुंची विजिलेंस की टीम ने सितारगंज तहसील के कानून गो को केमिकल लगे नोट लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस एसपी प्रह्लाद मीणा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सितारगंज कानूनगो को रंगे हाथों अरेस्ट किया है। आरोपी गोपनीय जगह पूछताछ की रही है। जल्द ही पूरे मामले की मीडिया को जानकारी दी जाएगाी। आरोपी कानून गो एक मामले में पिड़ित व्यक्ति को पहले से निर्धारित जगह पर बुलाकर पैसे ले रहा था। विजिलेंस की टीम ने पहले ही आरोपी कानूनगो को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया था। जैसे ही कानूनगो ने पीड़ित व्यक्ति से रिश्वत के पैसे लिए वैसे ही रंगे हाथ विजिलेंस ने आरोपी को दबोच लिया।