Yogi Adityanath : योगी का 50 वां जन्मदिन आज, जानिए कैसे अजय सिंह बिष्ट बन गए योगी आदित्यनाथ

0
212
ajay kaise bna yogi

लखनऊ, ब्यूरो :  यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सीएम योगी आज देश की ऐसी शख्सियत हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसे उत्तराखंड के पौड़ी जिले का रहने वाला अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ बन गया।

कैसे अजय सिंह बिष्ट बन गए योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था। हालांकि सीएम योगी संन्यास से पहले का जन्मदिन नहीं मनाते है। योगी होने के नाते वो इन सबसे दूर रहते हैं। उत्‍तराखंड के पंचुर में योगी अपने भाई-बहनों के साथ रहते थे। सात भाई-बहनों में योगी आदित्यानाथ पांचवें थे। योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे। बता दें कि योगी ने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। लेकिन गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान अजय सिंह बिष्‍ट उर्फ योगी आदित्यानाथ  गुरु गोरखनाथ पर शोध करने के लिए गोरखपुर आए। यहां रहते हुए वो गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत अवेद्यनाथ के संपर्क में आए। गोरक्षपीठाधीश्‍वर भी योगी आदित्यानाथ से प्रभावित थे। बता दें कि 1993 में योगी गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे थे जिसके बाद 1994 में वो दीक्षा के बाद अजय से योगी आदित्यनाथ बन गए।

ajay kaise bna yogi

ये भी पढ़े-यहां मिला 3 हजार  साल पुराना जूता, बर्फ पिघलने पर मिला ये जूता

ये भी पढ़े-थानेदार और सिपाही में ही हो गई जमकर ‘जूत पतरम’, SSP ने दोनों को किया निलंबित

26 साल की उम्र में पहली बार बने सांसद

योगी आदित्यनाथ का नाम लोकसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों की सूची में भी शामिल है। गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत अवेद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। बता दें कि 1998 में पहली बार योगी आदित्यानाथ सांसद चुने गए थे। योगी आदित्यनाथ केवल 26 साल की उम्र में 12 वीं लोकसभा में सांसद बनकर पहुंचे थे। इसके बाद वो 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार सांसद चुने जाते रहे है।वहीं सितंबर 2014 में उनके गुरु महंत अवेद्यनाथ के समाधि लेने के बाद वह गोरक्षपीठाधीश्‍वर बने।