जब अचानक काफीला रोक मंत्री रेखा ने काटे गेहूं, महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं

0
436

विकासनगर के केदारवाला में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काटी गेंहू की फसल, सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

देहरादून, ब्यूरो। आज विकासनगर से देहरादून आते समय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री रेखा आर्या भी अपने काफिले को रोकते हुए खेत में गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची। अपने बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को यूँ देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित रह गईं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं के साथ गेहूं की फसल को काटने में सहयोग किया।

rekha arya in kedarwala dehradun 2 rekha arya in kedarwala dehradun 3 rekha arya in kedarwala dehradun 4 rekha arya in kedarwala dehradun 5 rekha arya in kedarwala dehradun 6 rekha arya in kedarwala dehradun 1

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गेहूं की कटाई के साथ ही थ्रेसर पर गेहूँ की मडाई भी की। इसके साथ ही गांव में काम कर रही महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं व अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली। साथ ही महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना। महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मौजूद महिला किसानों को सम्मानित भी किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनकी सरकार सदैव किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है। साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए इस दिशा में काम किया जाएगा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉक्टर अखिलेश मिश्र, केदार वाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान और पूर्व प्रधान इमरान खान मौजूद रहे।