Devbhoomi News

Main Menu

  • अंतर-राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • पॉलिटिक्स
  • क्राइम
  • रंग देवभूमि के
  • जिलेवार खबरें
    • उत्तरकाशी
    • चमोली
      • थराली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
      • ऋषिकेश
    • पौडी गढ़वाल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • अल्मोड़ा
    • चंपावत
    • नैनीताल
    • ऊधम सिंह नगर
    • हरिद्वार
      • रुड़की
  • प्रेरक कहानियाँ
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • More…
    • पोलिटिकल स्टोरी
Sign in / Join

Login

Welcome! Login in to your account
Lost your password?

Lost Password

Back to login

Devbhoomi News

Devbhoomi News

  • अंतर-राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • पॉलिटिक्स
  • क्राइम
  • रंग देवभूमि के
  • जिलेवार खबरें
    • उत्तरकाशी
    • चमोली
      • थराली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
      • ऋषिकेश
    • पौडी गढ़वाल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • अल्मोड़ा
    • चंपावत
    • नैनीताल
    • ऊधम सिंह नगर
    • हरिद्वार
      • रुड़की
  • प्रेरक कहानियाँ
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • More…
    • पोलिटिकल स्टोरी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022रुद्रप्रयाग
Home›उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022›इस जिले में मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि, जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू

इस जिले में मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि, जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू

By Devbhoomi News
January 13, 2022
0
0
Share:

रुद्रप्रयाग (संवाददाता- नरेश भट्ट): विधानसभा चुनाव को लेकर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार रुद्रप्रयाग जनपद में 1 लाख 92 हजार 724 मतदाता

YOU MAY ALSO LIKE

मतदान करेंगे। प्रशासन ने मतदान करने के लिए रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में 361 मतदान केन्द्र बनाये हैं। केदारनाथ विधानसभा में दो और रुद्रप्रयाग विधानसभा में पांच नये मतदान स्थल भी बनाये गये हैं। इस बार दोनों विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से रुद्रप्रयाग जनपद बेहद छोटा सा जनपद है। रुद्रप्रयाग जनपद में मात्र दो विधानसभाएं केदारनाथ और रुद्रप्रयाग स्थित हैं। दोनों विधानसभाओं में आय का प्रमुख साधन चारधाम यात्रा और तीर्थाटन है।

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में इस बार साढ़े चार हजार के करीब मतदाता बढ़े हैं। केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा में महिला मतदाता अधिक हैं। केदारनाथ विधानसभा में महिला मतदाता 45,518 हैं तो पुरूष मतदाता 43,955 हैं। कुल मिलाकर केदारनाथ विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 89,473 है। जनसंख्या के हिसाब से रुद्रप्रयाग विधानसभा में मतदाताओं की संख्या अधिक है। रुद्रप्रयाग विधानसभा में महिला मतदाता 51,862 हैं तो पुरूष मतदाता 51,389 हैं। कुल मिलाकर रुद्रप्रयाग विधानसभा में 1 लाख तीन हजार 251 मतदाता हैं। दोनों विधानसभाओं में कुल 361 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें 173 केदारनाथ तो 188 रुद्रप्रयाग विधानसभा में बनाये गये हैं। दोनों विधानसभाओं में 40 ऐसे भी मतदान स्थल चिन्हित किये गये हैं, जो दूरस्थ क्षेत्रों में हैं या फिर अतिसंवेदनशील हैं। केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा में 5,388 सर्विस मतदाता भी हैं। केदारनाथ में 3207 तो रुद्रप्रयाग में 2181 सर्विस मतदाता है। दोनों विधानसभाओं में 4 हजार 92 मतदाता ऐसे हैं, जो अस्सी वर्ष पार कर चुके मतदाता हैं।

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में कुल मिलाकर 2121 दिव्यांग मतदाता भी हैं। केदारनाथ में 959 तो रुद्रप्रयाग में 1162 मतदाता हैं। रुद्रप्रयाग में विधानसभा में तीन तो केदारनाथ में दो जोनल मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं। केदारनाथ में 16 तो रुद्रप्रयाग में 27 ऐसे मतदान स्थल हैं, जो बर्फ से प्रभावित हो सकते हैं, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों विधानसभाओं में आरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती गई है। प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। जो भी आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर भी प्रशासन सतर्कता बरते हुए है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Previous Article

बागेश्वर में शुरू हुई मकर संक्रांति की ...

Next Article

उत्तराखंड में आज इतने हुए Corona+,दून में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022

    ऋतु खंडूड़ी से आक्रोशित यमकेश्वर ब्लॉक के लोग, 2014 से अबतक नही बना सीला पुल।

    December 11, 2021
    By Devbhoomi News
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022रुड़की

    गणतंत्र दिवस 2022: यहां कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया ध्वजारोहण

    January 26, 2022
    By Devbhoomi News
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022काम की खबर

    मेयर अनिता ममगाई ने आधार कार्ड केंद्र का निरीक्षण कर लिया फीडबैक

    December 8, 2021
    By Devbhoomi News
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022हरिद्वार

    बेदाग छवि के सतपाल कहीं ढा ना दे बीजेपी का अभेद किला!

    February 4, 2022
    By Devbhoomi News
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022चमोली

    इस विधानसभा क्षेत्र के कई गांव ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, सड़क नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे

    February 11, 2022
    By Devbhoomi News
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    December 20, 2021
    By Devbhoomi News

Leave a reply Cancel reply

  • देहरादूनस्पोर्ट्स

    ‘डेंजर’ है सचिवालय डेंजर की टीम, बनी इस टूर्नामेंट की चैंपियन

  • Uncategorized

    यहां एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या, जिले में फैली सनसनी

  • देहरादूननैनीताल

    महिला को मौत के घाट उतार जंगल की तरफ ले गया गुलदार, मचा हड़कंप…