छत पर नहा रहे जुड़वा भाई बिजली की HT लाइन से बुरी तरह झुलसे, घर में मचा कोहराम

0
325

चंद घंटे बाद था जन्मदिन, परिजनों और मा-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में दो सगे भाई विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार मामला बनियावाला का है। यहां दो जुड़वा भाई अपनी घर की छत पर नहा रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजरने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइन की तार की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से परिवार के लोग सकते में हैं।

जानकारी के अनुसार अनुसार बसंत विहार थाना क्षेत्र के बनियावाला निवासी गोलू और सुमित (7) छत पर नहा रहे थे। उसी दौरान दौनों पास से गुजरने वाली बिजली की 132केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। इससे मौके पर चीख-पुकार और हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि चंद घंटों बाद दोनों ही जुड़वा भाईयों का जन्मदिन है। घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थी। इस बीच ये हादसा हो गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टर बच्चों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। हादसे के बाद से परिवार सकते में है। अपने बच्चों को इस हाल में देख मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।