Home ये भी जानिए दुनिया की सबसे गर्म जगहें जहां जाना है मौत को खुली दावत...

दुनिया की सबसे गर्म जगहें जहां जाना है मौत को खुली दावत देने के बराबर

0
Hottest Place in the World

Hottest Place in the World: यहां गए तो 10 मिनट में हो जाएगी तबियत खराब और 1 घंटे में मौत!

Hottest Place in the World: इस दुनिया में जैसे जैसे जगहें बदलती हैं वैसे वैसे इन जगहों का तापमान भी बदलता है। पृथ्वी में जहां कुछ जगहें बहुत ठंडी होती हैं वहीं कुछ जगहें बेहद गर्म। इन जगहों पर इंसानों का जिंदा रह पाना बेहद मुश्किल होता है इसी कारण यहां लोगों के लिए कई चेतावनी बोर्ड्स भी लगाए जाते हैं।

आज हम पृथ्वी कि कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बात करेंगे जो बेहद गर्म हैं (Hottest Place in the World), इतनी गर्म की यहां जाने वाले लोगों की मौत तक हो सकती है।

फ्लेमिंग माउंटेन, चीन

फ्लेमिंग रेगिस्तान चीन के टकलामाकेन रेगिस्तान के उत्तरी छोर पर स्थित है। ये इलाका चीन का सबसे गर्म इलाका (Hottest Place in the World) माना जाता है, जहां का तापमान कभी कभी 80 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ये पर्वत क्षेत्र करीबन 100 किलोमीटर लंबा है और 7 से 8 किलोमीटर चौड़ा है।

इस क्षेत्र में मौजूद पहाड़ों की बात करें तो कुछ चोटियों की लंबाई 500 मीटर है तो कुछ करीबन 900 मीटर ऊंची है। इस क्षेत्र में इतनी गर्मी (Hottest Place in the World) है कि अगर कोई इंसान यहां आता है तो उसकी मौत भी हो सकती है।

इस क्षेत्र के आस पास कुछ उइगर मुसलमान रहते हैं जिन्होंने जमीन के नीचे अपने घर बनाए हुए हैं और अब उन्हें इसी भयानक गर्मी (Hottest Place in the World) में रहने की आदत हो गई है। मगर कोई भी बाहरी व्यक्ति इस क्षेत्र में कुछ मिनटों के लिए भी नहीं रह सकता।

ये भी पढ़ें:
Snake Island Brazil
इस आइलैंड में है केवल सांपों का राज, यहां इंसानों के जाने पर है रोक

सहारा रेगिस्तान, अफ्रीका

अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान दुनिया की सबसे गर्म जगहों (Hottest Place in the World) में शामिल है। यहां का औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहती है। वहीं कभी- कभी यहां का अधिकतम तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है और अगर सतह की बात करें तो इसे 76 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि सहारा रेगिस्तान को दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान (Hottest Place in the World) माना जाता है।

सोनोरन रेगिस्तान, अमेरिका

सोनोरन रेगिस्तान अमेरिका से लेकर उत्तरी मेक्सिको तक फैला हुआ है, जहां मीलों तक कैक्टक के पौधे देखने को मिलते हैं, ये पौधे बेहद खतरनाक होते हैं। एरिजोना प्रांत में स्थित इस रेगिस्तान (Hottest Place in the World) का औसत तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

डेथ वैली, कैलिफोर्निया

डेथ वैली अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है जो दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। इस वैली का तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, मगर 10 जुलाई 1913 में यहां सबसे अधिक तापमान (Hottest Place in the World) दर्ज किया गया था जो 56.7 डिग्री सेल्सियस था। इस वैली में इतना गर्म (Hottest Place in the World) होने के पीछे कई कराण हैं जैसे, सबसे पहले तो सूरज की गर्मी, इसके बाद घाटी में चलने वाली गर्म हवाएं जो यहां से बाहर ही नहीं जा पाती और इसी वैली में घूमती रहती है।

आपको बता दें कि इस वैली के पास रेगिस्तान मौजूद हैं और यहीं से ये गर्म हवाएं (Hottest Place in the World) इस वैली तक आती हैं। वहीं यहां मौजूद जल स्रोतों से भी इतनी ह्यूमिडिटी निकलती है कि एक कारण ये भी है यहां भयंकर गर्मी पड़ने की।

ये भी पढ़ें:
ये मां क्यों खिलाती है अपने 2 साल के बच्चे को कीड़े?  

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version