Home ये भी जानिए इस जंगल में गए तो आपको भी उठा ले जा सकते हैं...

इस जंगल में गए तो आपको भी उठा ले जा सकते हैं एलियन्स!

0

Hoia Baciu Forest: क्या है इस जंगल का रहस्य?

Hoia Baciu Forest: वो रहस्यमयी जंगल जहां जो भी जाता है वो रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है। इसके बाद या तो ये लोग कभी इस भयानक जंगल से वापिस ही नहीं आ पाते या फिर कई सालों बाद वापिस आते हैं, लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि यहां से किसी भी गायब व्यक्ति की कभी लाश नहीं मिली। इस जंगल में प्रवेश करने से भी लोग कतराते हैं। आखिर क्या है इस जंगल का रहस्य, आइये जानते हैं।

जिस रहस्यमयी जंगल की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है होया बस्यू (Hoia Baciu Forest), ये जंगल रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया में मौजूद है। इस जंगल से रहस्यमयी तरीके से लोग गायब हो जाते हैं इसी वजह से ये दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है।

इस जंगल (Hoia Baciu Forest) के पेड़ों को अगर आप दिन में भी देखेंगे तो ये बेहद खतरनाक दिखाई देते हैं, यहां मौजूद अधिकतर पेड़ अजीब तरीके से मुड़े हुए हैं। लोगों का मानना है कि इस जंगल (Hoia Baciu Forest) में जाने वाले लोगों के गायब होने के पीछे का कारण है एलियन्स। ये एलियन्स ही लोगों को गायब करते हैं और इन पर रिसर्च करते हैं।

वहीं कई लोगों का ये भी मानना है कि इस जंगल (Hoia Baciu Forest) में भूत प्रेत मौजूद हैं जो लोगों को रहस्यमयी तरीके से गायब करते हैं। क्लुज काउंटी में स्थित ये डरावना जंगल (Hoia Baciu Forest) करीबन 700 एकड़ में फैला हुआ है जहां से हजारों की संख्या में लोग गायब हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:
eye of sahara
इतनी बड़ी आंख! विज्ञान भी हुआ हैरान

ये जंगल (Hoia Baciu Forest) लोगों की नज़रों में पहली बार तब आया जब इस जंगल से एक चरवाहा अचानक गायब हो गया। पुराने लोगों के अनुसार जब ये चरवाहा जंगल में गया तो वो अचानक वहां से गायब हो गया और उसके बाद ये चरवाहा आजतक नहीं मिला।

पुरानी कहानियों के अनुसार, इसके बाद 1870 में पास ही के गांव के एक किसान की बेटी गलती से इस जंगल (Hoia Baciu Forest) में चली गई और फिर जिसका डर था वही हुआ। ये बच्ची भी अन्य लोगों की तरह गायब हो गई लेकिन ये बच्ची हमेशा के लिए गायब नहीं हुई थी बल्कि केवल 5 साल के लिए ही गायब हुई, क्योंकि फिर 5 साल बाद ये बच्ची अचानक इस जंगल (Hoia Baciu Forest) से वापिस आ गई।

लोगों को हैरानी तब हुई जब इस लड़की को अपनी पिछली जंदगी से जुड़ी कोई भी बात याद न थी, इस बच्ची की याददाश्त पूरी तरीके से गायब हो चुकी थी और इसके बाद ये लड़की ज्यादा समय के लिए जिंदा भी नहीं बच पाई।

ये भी पढ़ें:
नहाते- नहाते कहां गायब हो गए प्रधानमंत्री हेरोल्ड?

कई लोग जब यहां घूमने आते हैं तो वह अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते हैं, इनमें से कुछ लोग कभी वापिस नहीं लौटते, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो केवल कुछ समय के लिए ही गायब होते हैं और फिर अपने आप ही वापिस भी आ जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जंगल (Hoia Baciu Forest) में कई रहस्यमयी शक्तियों ने अपना कब्जा किया हुआ है, इसी कारण यहां कई अजीबो गरीब घटनाएं भी घटती रहती हैं। इस जंगल (Hoia Baciu Forest) के पास से गुजरने वाले लोगों को कई बार यहां से अजीबो गरीब अवाजें सुनाई देती हैं जो किसी भी व्यक्ति को डरा सकती है।

वहीं कुछ साल पहले यहां एक सैन्य तकनीशियन ने भी ये दावा किया था कि उन्होंने इस जंगल (Hoia Baciu Forest) में एक उड़नतस्तरी को देखा है। होया बस्यू जंगल में लोगों के यूं इस तरह गायब होने के कारण ही इस जंगल (Hoia Baciu Forest) को ‘रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल’ भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:
झरने के बीच से निकलती हैं आग की लपटें, कैसे?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version