Home काम की खबर Hemkund Sahib Yatra पर लगा ब्रेक! जाने क्या है कारण

Hemkund Sahib Yatra पर लगा ब्रेक! जाने क्या है कारण

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उच्च हिमालय में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में खराब मौसम के कारण हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib Yatra) की यात्रा पर ब्रेक लगा दिया गया है। हालांकि मौसम साफ होने के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। तब तक गुरुद्वारे के सेवादारों द्वारा हेमकुंड पथ पर पड़ी बर्फ को साफ करने का अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 27 मई तक रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करवा दिया है। इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से ही लगातार मौसम खराब चल रहा है। हेमकुुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई है।

ये भी पढ़ें:
Ek Bandaa Kaafi Hai
अंधभक्ति के प्रति जागरूक करती है Manoj Bajpayee की ये फिल्म

Hemkund Sahib Yatra: अब तक कुल पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा प्रतिदिन (Hemkund Sahib Yatra) 20 हजार से अधिक पहुँच रहा है। अब तक केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख पार हो चुकी है। वहीं बदरीनाथ धाम में करीब 1050621, गंगोत्री धाम में 640240, यमुनोत्री धाम में 586659 और हेमकुंड साहिब में 62859 यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें:
टेस्ट चैंपियनशिप का इनाम तय, सभी टीमों को मिलेंगे इतने रुपये

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version