Home हरिद्वार हरिद्वार निर्मल अखाड़े के संतों ने की पुलिस सुरक्षा की मांग

हरिद्वार निर्मल अखाड़े के संतों ने की पुलिस सुरक्षा की मांग

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: कुछ दिनो पहले हरिद्वार में श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा (Haridwar News) में संतों के दो गुटों में टकराव देखने को मिला। जिसके बाद निर्मल अखाड़े में रहने वाले संतों ने सुरक्षा की मांग की है।

बृहस्पतिवार सुबह पंजाब से आए दूसरे गुट के संतों के हरिद्वार अखाड़े में घुसने के बाद काफी हंगामा हुआ। उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि वहां मौजूद संतों में हाथापाई शुरू हो गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुँची और मामले को शांत करवाया। वहीं श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संतों की बैठक हुई। इसमें संतों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। 

श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह (Haridwar News) ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह पंजाब से आए संत जबरन अखाड़े में घुस गए। उनके साथ कई संतों को बंधक बनाना गया। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने आरोप लगाया कि संतों के वेश में कुछ लोग लंबे समय से अखाड़े की संपत्ति को खुदर्बुद करने की साजिश रच रहे हैं। संत समाज ने पुलिस प्रशासन की मदद से कई बार साजिश को नाकाम भी किया है। अखाड़े में घुसकर अशांति और भय फैलाया। कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में संतों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। 

यह भी पढ़े:
Dehradun City
महिला सुरक्षा को लेकर आज पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सीएम धामी

Haridwar News: बैठक में ये थे शामिल

बैठक (Haridwar News) में महंत अमनदीप सिंह, महंत खेमसिंह, संत दर्शन सिंह शास्त्री, संत सहजदीप सिंह, महंत प्यारा सिंह, महंत हरदेव सिंह, स्वामी महादेव महाराज, महंत अचल सिंह, संत जरनैल सिंह, संत बलवीर सिंह, महंत निर्मल सिंह शास्त्री, महंत गुरूप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़े:
चट्टान के किनारे टिका है ये रहस्यमयी पत्थर, महिलाएं नहीं छूं सकती इस पत्थर को  

आपको बता दें कि श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह 1993 से अखाड़े के अध्यक्ष हैं।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version