बीजेपी ने हरक सिंह को छह साल के लिए किया बर्खास्त, कांग्रेस में वापसी तय!

0
219

देहरादून, ब्यूरो। कई दिनों से चली आ रही कयासबाजी आखिर सच साबित हुई है। भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व में कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार हरक सिंह रावत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में थे। साथ ही वह अपनी पुत्रवधू के अलावा कोटद्वार से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। भाजपा ने उनकी दोनों मांगों को ठुकरा दिया और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार हरक सिंह रावत कभी भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। इसे देखते हुए बीजेपी ने पहले ही हरक सिंह रावत को मंत्रीमंडल के साथ पार्टी से 6 सालों के लिए बर्खास्त कर दिया है।
हरक सिंह रावत बीजेपी में अपनी पुत्रवधू अनुकृति के लिए लैंसडाउन से टिकट मांग रहे थे साथ ही कोटद्वार सीट से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते। लेकिन बीजेपी ने उनकी ये दोनों ही सर्त मानने से इंकार कर दिया है। इसे नाराज हरक सिंह रावत दिल्ली रवाना हो गए। सूत्र बता रहे हैं उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। उनकी दोनों मांग भी कांग्रेस ने मान ली है। अब हरक सिंह कभी भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। इस की जानकारी मिलते ही बीजेपी ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।