Happy Birthday Hrithik Roshan: इस बीमारी से कैसे उभरे ये उम्दा कलाकार

0
283

दिल्ली ब्यूरो। बॉलीवुड के हैंडसम मैन ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। आज ऋतिक 48 साल के हो गए हैं। लड़कियों में सबसे अधिक पॉपुलर हीरो ऋतिक रोशन के दुनियाभर में कई फैंस है पर क्या आपको पता है कि इस हैंडसम हीरो का पूरा नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। ऋतिक के पिता राकेश रोशन अभिनेता और निर्देशक हैं। मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ उनके दादा हैं। ऋतिक की मां पिंकी रोशन निर्माता-निर्देशक जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं।

1980 में ऋतिक, जितेंद्र और रीना रॉय की फिल्म आशा के एक गाने में नजर आए थे। इसके लिए उनके नाना ने ऋतिक को मेहनताने के तौर पर 100 रुपये भी दिए थे। साल 2000 में ‘कहो न प्यार है’ फिल्म से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। 21 सालों में ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अपनि अलग पहचान बनाई है। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दीं है। भले ही ऋतिक को अभिनय विरासत में मिली हो लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ी है।

ऋतिक ने बचपन में ही अभिनेता बनने का फैसला कर लिया था, लेकिन उनके पिता राकेश रोशन चाहते थे कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। ऋतिक अपने आप को दूसरों से अलग समझते थे, क्योंकि वह बढ़े हुए अंगूठे के साथ पैदा हुए थे। वह छह साल के थे तब तक हकलाते थे। स्कूल में उनके बोलने का मजाक न बने, इसलिए वह मौखिक परीक्षाओं से बीमारी का बहाना करके बचा करते थे लेकिन रोजाना की स्पीच थेरेपी से उन्हें ठीक से बोलना सिखाया गया।

बॉलीवुड के हैंडसम मैन को देवभूमी परिवार की ओर से जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews