Happy Birthday Amrapali: कैसे बनी आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की क्वीन

0
201

दिल्ली ब्यूरो। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आम्रपाली दुबे का जन्म हुआ था, जो आज 35 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली ने टीवी सीरियल में और फिर भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया है।

भोजपुरी सिनेमा में उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। वह अक्सर भोजपुरी फिल्मों और गीतों में नजर आई हैं। फैंस उनकी और निरहुआ की जोड़ी खूब पसंद करते हैं। सालों तक काम के लिए तरसने वालीं आम्रपाली आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं।

आम्रपाली दुबे अपने दादाजी के साथ मुंबई आईं थीं और यहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई की। वहीं मॉडलिंग के साथ साथ आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरिअल के कुछ किरदारों को निभाकर की। सबसे पहले उन्होंने ‘सात फेरे- सलोनी का सफर’ धारावाहिक में मुख्य राजश्री ठाकुर की बेटी के किरदार को निभाया, उसके बाद इसी साल उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई।

एक्ट्रेस के लिए साल 2010  से साल 2014 तक का वक्त काफी मुश्किलों भरा रहा, जिसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख कर लिया। उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू किया। फिल्म सुपरहिट हुई साथ ही निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी लोगों ने काफी पसंद की।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/channel/UCNWx