पति पुलिस की ड्यूटी में तैनात और घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी की हत्या कर दी

0
358
Haldwani Crime News

Uttarakhand News: Haldwani Crime News: हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। यहां अब तो बदमाश घर में घुसकर हत्या करने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। आज की हुई घटना में बदमाशों ने पुलिस को चैलेंज दे दिया है कि वह घटना को अंजाम देने में कोई परवाह नहीं करते हैं, चाहे वह पुलिसवालों के घरवाले ही क्यों न हों।

Haldwani Crime News: बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या

Haldwani Crime News
Haldwani Crime News

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या (Haldwani Crime News) कर दी। यह घटना हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी की बताई जा रही है। बदमाशों ने ममता बिष्ट के नुकीले हत्या की गई। बताया जा रहा है कि जब ममता की हत्या की गई तब वह घर में अकेली थी। घर में खून से सनी हुई उनकी लाश मिली। पुलिस का प्रथम दृष्टया कहना है कि हत्या लूट के इरादे से की गई है लेकिन मृतका के पति का कहना है कि ज्वेलरी घर पर ही है।

Haldwani Crime News: घटना के समय ममता घर में अकेली थी

Haldwani Crime News
Haldwani Crime News

पुलिस ने छानबीन में बताया कि जब ममता की हत्या हुई तब वह घर में अकेली। दोपहर को जब उसके दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने देखा की घर की रसोई में खून गिरा हुआ है और वहीं उनकी मां का शव (Haldwani Crime News) भी पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी तब पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। छानबीन में यह सामने आया है कि उनके पड़ोसियों ने सुबह 11 बजे के लगभग चीखने की आवाज सुनी थी लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया।

Haldwani Crime News: पति बाजपुर ड्यूटी पर है तैनात

Haldwani Crime News

मृतका ममता के पति शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में सिपाही हैं। हल्द्वानी में उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। जब यह घटना घटी तब दोनों बच्चे सरस्वती एकेडमी स्कूल में पढ़ने गये हुए थे और ममता घर में अकेली थी।

ये भी पढ़ें…

नैनीताल में फूट- फूटकर रोए अंकिता के माता- पिता, कहा एसआईटी की जांच से नहीं हैं संतुष्ट