केदारनाथ जा रहे गुरुग्राम हरियाणा के यात्री की खाई में गिरने से मौत

0
375

रुद्रप्रयाग (नरेश भट्ट): उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद कई दुःखद खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर सोनप्रयाग जनपद रुद्रप्रया से सामने आई है। यहां पैदल धाम की यात्रा पर जा रहे हरियाणा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। चारधाम यात्रा शुरू होने छह दिन बाद ही चारधाम में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें से दस लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। आठ यात्रियों की मौत यमुनोत्री में जबकि दो यात्री गंगोत्री में मर चुके हैं। सरकार बड़े-बड़े दावे जरूर कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं का यमुनोत्री और गगोत्री में अभाव देखने को मिल रहा है।

accident khai me gira

अभी चारधाम यात्रा को शुरू हुए महज छह दिन हुए हैं और यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या दस पहुंच गई है। स्वास्थ्य संबंधी सबसे ज्यादा दिक्कतें यमुनोत्री धाम में सामने आ रही हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम में तीन और यात्रियों ने हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। ये तीनों यात्री गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हैं।

बता दें कि सोनप्रयाग में गहरी खाई में गिरने से हरियाणा के 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह यात्री पैदल ही केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहा था। एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान प्रवीण सैनी पुत्र रमेश सैनी, निवासी गुरुग्राम हरियाणा के रूप मे हुई है।

केदारनाथ जा रहे गुरुग्राम हरियाणा के यात्री की खाई में गिरने से मौत