Home देश पति के लिए 1 नहीं 3 Girlfriend ढूंढ रही ये पत्नी, ₹32000...

पति के लिए 1 नहीं 3 Girlfriend ढूंढ रही ये पत्नी, ₹32000 सैलरी और ये भी Free

0

नई दिल्ली, ब्यूरो। टिक टॉक पर एक महिला का अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपने पति के लिए एक नहीं बल्कि तीन-तीन महिला मित्र यानी गर्ल फ्रेंड (Girlfriend) तलाश रही है। महिला बाकायदा इस वीडियो में पात्र और उसके अनुसार सटीक बैठने वाली महिला को ₹32000 सैलरी भी देगी और उसका खाना रहना भी फ्री होगा। महिला की तलाश में चार चांद तब लगे जब पति के लिए उसे एक गर्लफ्रेंड (Girlfriend) मिल भी गई। अब महिला को दो और गर्लफ्रेंड (Girlfriend) पति के लिए चाहिए। पत्थीमा नाम की यह महिला आजकल सुर्खियों में है।

Girlfriend ki talash

पति के लिए 3 Girlfriend इसलिए ढूंढ रही

महिला का यह भी कहना है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही है और रोजाना नींद के लिए नशीली गोलियां खा रही है। इस कारण वह वह अपने पति को एक पत्नी के रूप में सुख नहीं दे पा रही है। दूसरी ओर इस मामले में कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं। जो भी हो फिलहाल महिला सोशल, प्रिन्ट और इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। Thaiger में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार Tick Tok पर पत्थीमा नामक महिला का यह वीडियो जमकर viral हो रहा है। इसमें महिला अपने पति को पत्नी का सुख न दे पाने के कारण एक नहीं बल्कि 3-3 गर्लफ्रेंड (Girlfriend) की तलाश कर रही है। इसमें से एक गर्लफ्रेंड (Girlfriend) उसे मिल भी चुकी है। जबकि दो की तलाश जारी है।

हर Girlfriend को ₹32000 पर मंथ सैलरी, खाना रहना Free

पत्थीमा के अनुसार इन महिलाओं की उम्र 30 से 35 साल होने के साथ ही इन्हें HIV टेस्ट भी करवाना होगा। इसके अलावा चयनित महिलाओं को खाना, रहना फ्री प्रोवाइड किया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इन महिलाओं को वह ₹32000 पर मंथ सैलरी भी देगी। पत्थीमा का कहना है कि जो इच्छुक लेडिज अप्लाई कर रही हैं, उनका HIV टेस्ट जरूरी है। टिकटॉक के इस इश्तिहार के मुताबिक उम्र 30 से 35 साल के बीच हो और पढ़ी-लिखी भी होनी चाहिए। ये अजीबोगरीब जॉब ऑफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दुनिया की सबसे खूबसूरत एथलीट एलिसा स्मिड फिर से सुर्ख़ियों में

Exit mobile version