एक बार फिर घांघरिया तक निरीक्षण कर लौटी हेमकुंट साहिब ट्रस्ट की टीम

0
250

पैदल मार्ग में अभी भी ग्लेशियर और तीन फीट तक बर्फ मौजूद, अप्रैल माह से शुरू होगा बर्फ हटाने का काम

चमोली (पुष्कर सिंह नेगी): हेमकुंट साहिब के पैदल यात्रा मार्ग के निरीक्षण को गई गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की टीम एक बार फिर घांघरिया तक निरीक्षण कर लौट आई है। यहां घांघरिया से हेमकुंट साहिब के पैदल मार्ग पर अभी भी ग्लेशियर मौजूद हैं। जिसके चलते टीम एक बार फिर लौट आई है।

मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेंद्रजीत सिंह बिंद्र ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यात्रा तैयारियां शुरु करने और हेमकुंट साहिब में बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने टीम को भेजा गया था, लेकिन वर्तमान में भी यहां घांघरिया के शुरू से ही तीन फिट तक बर्फ जमी हुई है। वहीं अटलाकुड़ी में बड़ा ग्लेशियर मौजूद है। जबकि हैलीपैड पर अभी भी 2 से 3 फिट बर्फ जमी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से अप्रैल माह में प्रतिवर्ष की भांति मौसम के अनुरूप सेना की मदद से पैदल मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें ट्रस्ट की टीम पूर्व में 2 मार्च को यात्रा मार्ग के निरीक्षण के लिये गई थी। घांघरिया तक गई टीम रास्ते में भारी बर्फ होने के कारण वापस लौट आई है।

hemkuntt