हाय गर्मी…टूटा 121 साल का रिकाॅर्ड, रहें संभलकर यहां चलेगी लू

0
249

मौसम विभाग ने जताए तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी के आसार

नई दिल्ली, ब्यूरो। इस बार मौसम ने मार्च जाते-जाते 121 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो 1901 के बाद इस साल 2022 में मार्च में ही कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच चुका था। साल 1901 के बाद यह तापमान 1.86 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इस बार उत्तराखंड की पहाड़ियों से भी बर्फ जल्द गायब हो चुकी है।

इसे मौसम और सूरज की गर्मी आई तेजी का असर ही कहा जा सकता है। बारिश कम होने से भी तापमान में उछाल आया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, झारखंड और विदर्भ क्षेत्र में लू चल सकती है। विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 से 8 अप्रैल के बीच तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगले कुछ दिन देश के 9 राज्यों में लू चलने के आसार हैं।

imd

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मार्च महीने में दिन का औसत तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 1901 में औसत तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस था। इस साल मार्च में सबसे अधिक तापमान नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में औसत तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 10 दिनों तक बारिश या नमी के भी आसार नहीं है। वहीं, पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई ऊंची पहाड़ियों से बर्फ गायब हो चुकी है। तेज धूप के कारण बर्फ भी तेजी से पिघल रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में और उछाल आने की संभावना है।