विधि-विधान से खुले गंगोत्री धाम के कपाट, थोड़ी देर में मां यमुना के दर्शन भी कर सकेंगे श्रद्धालु

0
203

गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस साल की चारधाम यात्रा का भी हो चुका है आगाज

देहरादून/उत्तरकाशी, ब्यूरो। उत्तराखंड के दो विश्व प्रसिद्ध धामों के कपाट आज अक्षय तृतीया पर खुल रहे हैं। मां गंगा के धाम गंगोत्री के कपाट विधि-विधान से 11ः15 बजे से देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। इस मौके पर पंड़ा-पुरोहितों के साथ देश और विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए और कपाट खुलने के साक्षी बने।

yamuna ma doli

इसके साथ ही मां यमुना के पवित्र धाम यमुनोत्री के कपाट थोड़ी देर बार 12ः15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इससे पहले दोनों मां की यमुना की चल विगृह डोली खरसाली जबकि मां गंगा की डोली आज सुबह भैरोघाटी के भैरो मंदिर से गंगोत्री धाम पहुंची। मां यमुना के साथ खरसाली से मायकेवासी और भाई शनिदेव समेश्वर महाराज की डोली साथ में यमुनोत्री धाम पहुंच चुके हैं। दोनों ही धामों में श्रद्धालु उत्साह और हर्षोल्लास के बीच लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा के साक्षी बने।

गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस साल की चारधाम यात्रा का भी आगाज हो चुका है। आज अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर कपाट खोले गए हैं। यमुना मां के धाम यमुनोत्री के कपाट थोड़ी देर बाद 12ः15 बजे से खुल रहे हैं। कोरोना काल के दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है।