Uttarakhand News: Gang Rape In Uttarakhand: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने खेत में काम कर रही पति- पत्नी को पहले बंधक बनाया और फिर पत्नी के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Gang Rape In Uttarakhand: पत्नी को बनाया हवस का शिकार
एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसमें उसने कहा है कि अपने गांव से लगभग 6 किलोमीटर दूर वह अपनी पत्नी और 15 वर्षीय भतीजी के साथ काम कर रहा था। वह खेत में से लकड़ी इकट्ठा करने का कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते 6 युवक वहां आए उन्होंने पहले उसके साथ गाली गलौज की और फिर उन्होंने उसके साथ मारपीट की।
इस पर उसकी पत्नी और भतीजी उसे बचाने के लिए आये तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाया, फिर उनमें से चार आरोपियों ने पास के गन्ने के खेत में उसकी पत्नी को ले जाकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म (Gang Rape In Uttarakhand) किया। साथ ही उन्होंने उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ भी की।
Gang Rape In Uttarakhand: पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
दुष्कर्म के इस मामले (Gang Rape In Uttarakhand) में पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने आमिर खान, शामिर खान, हसीब खान, रेहान खान, इमरान खान और फैजान खान पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने भी पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल करवा रही है। साथ ही इस घटना के बाद पीड़िता दहशत में भी है। पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म के अलावा छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें…खाकी पर दाग: महिला बैंककर्मी और छात्रा के साथ सिपाहियों ने की छेड़छाड़