Home देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रंगे होली के रंग में, कार्यकर्ताओें संग दिन...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रंगे होली के रंग में, कार्यकर्ताओें संग दिन भर खेली होली।

0

देहरादून (संवाददाता- अमित रतूड़ी): 16 मार्च यानी आज छोटी होली के पूर्व बेला पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैन्ट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान होली की खूब धूम रही। प्रातः 10 बजे से ही कार्यकर्ताओें के आने का दौर प्रारम्भ हो गया था जो कि शाम 4 बजे तक चलता रहा। इस अवसर पर काबीना मंत्री ने राज्यवासियों को रंगोत्सव की बधाईयां एवं शुभकामनाऐं दी। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि रंगों के पर्व होली को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के तौर पर मनाएं एवं अनावश्यक हुडदंग से बचें।

ganesh joshi

इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा फुल बेटरन ड्रेस में कैबिनेट मंत्री के साथ मुलाकत की और उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। कुर्मांचल परिषद के सदस्यों द्वारा पारम्परिक शैली में कुमांउनी होली गाकर समा बांधा। सभी ने पकवानों और व्यंजनों का आंनन्द लिया और एक दूसरे को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक खजानदास, विधायक सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, निर्मला जोशी, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, निरंजन डोभाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version