Home ये भी जानिए तीन टांगों, चार पैरों और दो गुप्तांगों के साथ कैसे जीया इस...

तीन टांगों, चार पैरों और दो गुप्तांगों के साथ कैसे जीया इस व्यक्ति ने जीवन?

0

Frank Lentini: 77 साल के जीवनकाल में इन्होंने की थी 2 शादियां

Frank Lentini: आपने दुनियाभर में कई अजीबो गरीब चीज़ों के बारे में सुना होगा और साथ ही अजीबो गरीब लोगों के बारे में भी सुना होगा, लेकिन इन अजीबो गरीब लोगों में एक सबसे आम बात ये होती है कि इनकी जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं होती है।

मगर आज हम जिस व्यक्ति (Frank Lentini) की बात करने जा रहे हैं उस व्यक्ति की तीन टांगे हैं, चार पैर हैं और दो गुप्तांग हैं और ऐसा जटिल शरीर होने के बावजूद भी ये व्यक्ति 77 साल तक जीवित रहा और इस दौरान इसने 2 शादियां भी की। इस व्यक्ति (Frank Lentini) को प्रकृति का एक असाधारण रुप कहना शायद गलत नहीं होगा क्योंकि प्रकृति से बिलकुल अलग इस व्यक्ति ने अपने जीवन के 77 सालों को एक साधारण व्यक्ति की तरह बिताया है।

ये अनोखा व्यक्ति इटली का रहने वाला है जिसका जन्म इटली के सिसिली द्वीप में 1889 में हुआ था। इसका नाम था फ्रांसेस्को फ्रैंक लेंटिनी (Frank Lentini) जो 12 भाई बहनों में से 5वें नंबर का था। इतने भाई बहन होने के कारण फ्रांसेस्को (Frank Lentini) के माता पिता ने उन्हें बचपन में ही उनके चाचा चाची के पास भेज दिया था, जहां उनका पालन पोषण भी हुआ और आगे उनके करियर की शुरुआत भी हुई।    

ये भी पढ़ें:
dhanushkodi rameshwaram
एक ऐसा गांव जो पलभर में हो गया तबाह

फ्रांसेस्को (Frank Lentini) के शरीर में चार पैर थे, तीन टांगे थी और दो गुप्तांग थे, इनका चौथा पैर तीसरी टांग के घुटने के पास से निकला हुआ था जो ठीक से विकसित नहीं हुआ था। दरअसल फ्रांसेस्को (Frank Lentini) की ये हालत एक विकार के कारण हुई थी, जिसमें उनका शरीर एक आधे जुड़वा बच्चे से जुड़ा हुआ था, ये आधा बच्चा उनकी रीढ़ की हड्डी से जुड़ा हुआ था लेकिन ये पूरी तरीके से विकसित ही नहीं हुआ।

फ्रांसेस्को (Frank Lentini) ने अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाने की काफी कोशिश भी की लेकिन डॉक्टरों का इस पर कहना था कि उनकी तीसरी टांग उनकी रीढ़ की हड्डी के बेहद पास है और अगर वह अपने इन अंगों को हटवाने की कोशिश करेगें तो इससे उन्हें लकवा भी मार सकता है जिसके बाद उन्हें जिंदगी भर अपाहिज की तरह जिंदगी व्यतीत करनी पड़ेगी।

इसके बाद फ्रांसेस्को (Frank Lentini) के करियर की बात करें तो उनके करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में हुई थी जब उनकी मुलाकात विंसेनजो मैगनैनो के साथ हुई। विंसेनजो उस समय पर एक सर्कस के मालिक थे, उन्होंने फ्रांसेस्को (Frank Lentini) को सर्कस में काम करने का सुझाव दिया जिसके बाद फ्रांसेस्को (Frank Lentini) को भी ये सुझाव पसंद आया और देखते ही देखते सर्कस देखने आने वाले लोग फ्रांसेस्को (Frank Lentini) को पसंद करने लगे।

ये भी पढ़ें:
एक ऐसे वकील जो कोर्ट में खड़े होकर संस्कृत में करते हैं बहस

फ्रांसेस्को (Frank Lentini) के शरीर में भले ही ज्यादा अंग थे लेकिन इनके कारण फ्रांसेस्को को कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, उनकी गजब की फुर्ती से लोग उन्हें खूब पसंद किया करते, चाहे उनकी तीसरी टांग से फुटबॉल को किक मारना हो या फिर हाजिर जवाबी, लोगों को उनकी सभी खूबियां बेहद पसंद आया करती।

फ्रांसेस्को (Frank Lentini) अपनी तीसरी टांग का इस्तेमाल बेहद रोचक तरीके से किया करते जैसे की वो अपनी तीसरी टांग को स्टूल की तरह इस्तेमाल करते और उस पर बैठ जाते। इसके साथ ही एक बार उनसे किसी ने पूछा कि उनकी तीन टांगे हैं तो वह जूते कैसे खरीदते हैं? इस पर फ्रांसेस्को (Frank Lentini) ने कहा कि वह अपने लिए दो जोड़ी जूते खरीदते है और उनमें से एक जूता वो अपने किसी एक पैर वाले दोस्त को दे देते हैं।  

वहीं फ्रांसेस्को (Frank Lentini) की शादी के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 1907 में थेरेसा मुरे नाम की एक महिला से शादी की थी जिनसे उनके चार बच्चे भी हुए। वहीं दोनों की शादी केवल 28 साल ही चली और दोनों 1935 में एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद फ्रांसेस्को (Frank Lentini) ने दूसरी और आखिरी शादी हेलेन शुपे नाम की एक महिला के साथ की और 21 सितंबर 1966 को यानी की 77 साल की उम्र में फ्रांसेस्को ने अमेरिका के टेनेसी में दम तोड़ दिया।

अपने पूरे जीवनकाल में फ्रांसेस्को (Frank Lentini) ने इटली से लेकर अमेरिका में बड़े बड़े सर्कस शोज में काम किया और इन सर्कस शोज में उनके शो का नाम था ‘थ्री लेग्ड फुटबॉल प्लेयर’ और इसी शो से वह पूरी दुनिया में काफी चर्चित भी हुए।

ये भी पढ़ें:
क्यों इस राजा ने सरेआम काटा अपनी ही रानी का सिर?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version