यहां एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या, जिले में फैली सनसनी

0
120

ऊधमसिंहनगर।(संवाददाता- तापस विश्वास) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच में भी अपराध थम नहीं रही है। जनपद उधम सिंह नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें दो महिलाएं तथा दो पुरुष हैं। अभी तक इनकी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस की कई टीमें इसकी पड़ताल में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को यह सूचना मिली कि 4 लोगों की हत्या हो गई है। हालांकि पुलिस को अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद ऊधम सिंह नगर एसपी सिटी ममता बोहरा समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। वही मर्डर केस के बाद नानकमत्ता शहर का बाजार भी बंद हो गया है।

जानकारी के अनुसार नानकमत्ता बाईपास पुल के झाड़ियों में दो शव मिले थे जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची। शव की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रुप में हुई है। वहीं मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माता व नानी के है। एक ही परिवार के चार लोगों के मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है। बताया जा  है शंकर रस्तोगी की आशीर्वाद ज्वैलर्स नाम से दुकान है। जिनकी पत्नी आशा देवी व ससा सन्नो देवी का शव घर से बरामद हुआ है। झाड़ियों में मिले दोनों शवों के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं।  वहीं मौके पर नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा, चैयरमेन प्रेम सिंह टुरना, एसपी सिटी ममता बोहरा, कोतवाल के.सी. आर्य समेत शहर के कई लोग मौजूद रहे।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews