FORBES की सूची में उत्तराखंड के ये दो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल

0
171

Forbes की 30 अंडर 30 में हाॅकी प्लेयर वंदना कटारिया और बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन भी

देहरादून, ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस मैगजीन Forbes ने अपनी 30 अंडर 30 की सूची में अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी प्लेयर वंदना कटारिया और बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन को भी जगह दी है। फोब्र्स के इस निर्णय से राज्य के खेलप्रेमियों में उत्साह है। विगत वर्ष टोक्यो ओलंपिक में वंदना कटारिया की कप्तानी में महिला हाॅकी टीम चैथे स्थान पर रही। वंदना कटारिया हरिद्वार जनपद की रहने वाली हैं। वहीं, अल्मोड़ा निवासी बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी धाक जमा चुके हैं। उन्हें भी फोब्र्स की सूची में जगह दी गई है।

uttarakhand

इन दोनों उत्तराखंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को Forbes की सूची में जगह मिलने से राज्य के खेलप्रेमी उत्साहित हैं। लक्ष्य सेन पिछले साल 2021 में बीडब्ल्यूएफ world टूर फाइनल क्वालीफाई करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय शटलर भी बने थे। Forbes पत्रिका समय-समय पर समाज में कुछ अलग करने वाले लोगों की सूची जारी करती रहती है। इस बार देश के दो खिलाड़ियों को जगह देकर उत्तराखंड के साथ ही देश का भी मान बढ़ा है।

devbhoomi