बारिश के बाद भी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने यहां निकाला फ्लैग मार्च…

0
167

थराली (मोहन गिरी): उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान होना है। ऐसे में इस दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और विधानसभा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए थराली थाना पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने और निष्पक्ष मतदान की अपील की।

IMG 20220123 WA0029
IMG 20220123 WA0028

थानाध्यक्ष थराली बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने कुलसारी, थराली बाजार, राड़ीबगड़ और चेपड़ो में फ्लैग मार्च निकाल विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की पूर्व तैयारी और लोगों से अपील की। बारिश के बावजूद पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने इलाके में लोगों को जागरूक किया।

IMG 20220123 WA0026