Home Crime यहां एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू से मिली थी डिग्री

यहां एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू से मिली थी डिग्री

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड में फर्जी डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और फर्जी डॉक्टर (Fake doctor in Uttarakhand) को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू से फर्जी डिग्री हासिल की थी। जिसके बाद उसने भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। आपको बता दें कि इस मामले में यह अभी तक की 20वीं गिरफ्तारी है।

बताते चलें कि बीते 10 जनवरी को फर्जी डॉक्टर के गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस के सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। अभी भी मामले की जांच लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:
Nainital news today
परिवार में मामूली कहासुनी को लेकर किशोर ने उठाया ये कदम, मचा कोहराम

Fake doctor in Uttarakhand: मास्टरमाइंड इमलाख की मदद से ली थी फर्जी डिग्री

सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख (Fake doctor in Uttarakhand) की मदद से फर्जी डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2015-16 से ही वह फर्जी डिग्री पर सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था। इसी के साथ सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:
अब प्लास्टिक कचरे से मुक्त होगा उत्तराखंड, धामी सरकार का प्लान तैयार

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version