फेसबुक प्रेमी के साथ बारात आने से पहले भागी दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात

0
369

बागेश्वर- युवक- युवतियों का फेसबुक के जरिये पहले दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बनाने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन कभी- कभी ये प्रेम परिवार पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला बागेश्वर जिले में आया है जहां दुल्हन बारात आने से चंद घंटों पहले अपने फेसबुक प्रेमी के साथ भाग गई। परिवार की लाज बचाने के लिए परिवार वालों ने उसकी छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया लेकिन वह उम्र में छोटी निकली और पुलिस ने शादी रुकवा दी। जिसके बाद बारात को भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

बागेश्वर जिले के फगौट क्षेत्र के सात- तरबे गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह का आयोजन हो रहा था।  शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी और बस बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। लेकिन जब तक बारात घर के आंगन तक पहुंचती दुल्हन घर से भाग गई। दूल्हने के भागने की सूचना मिलते ही घर मे अफरा- तफरी मच गई।  फिर परिवार वालों ने फैसला लिया कि बारात खाली हाथ न जाये और उनकी इज्जत पर कुछ पर्दा पड़ जाये इसलिए दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया गया, लेकिन वह भी उम्र में कम निकली। इसके बाद बारात घर तक आई लेकिन वह भी खाली हाथ लौट कई। दो पल में शादी की सारी रौनक खत्म हो गई और शादी में बना सारा खाना भी बर्बाद हो गया। रिश्तेदार भी धीरे- धारे अपने घरों के लिए निकल गये। दूल्हे के यहां जो रिसेप्शन था उसे भी रोकना पड़ा। दुल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि दुल्हन डोबा गांव के युवक के साथ भाग गई है। छानबीन में पता चला कि दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी और फिर वह प्रेम कहानी में बदल गई। एसपी बागेश्वर का कहना है कि पूरा मामला उन्होंने संज्ञान में ले लिया है, पुलिस को छानबीन में लगा दिया है, जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जायेगा।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here