उत्तराखंड में बीजेपी की हैट्रिक, इतना रहा वोट प्रतिशत

0
47
ELECTION RESULT 2024
ELECTION RESULT 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: देशभर में ELECTION RESULT 2024 का चुनाव परिणाम आ गया है, एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा किनारे पर रहकर पूरा कर लिया है। लेकिन उत्तराखंड के चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहे हैं। बीजेपी ने उत्तराखंड की सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। सीएम धामी ने भी जीत के लिए जनता का आभार जताया है। चुनाव विशेषज्ञों के अनुसार भाजपा को प्रत्याशी बदलने का फायदा मिला है। बता दें कि 2009 में कांग्रेस को पांच सीट मिली थी लेकिन तबसे लगातार तीसरी बार भाजपा ने पाँच सीटें जीती हैं। बीजेपी को राज्य में 56.81% वोट मिले है।

ELECTION RESULT 2024
ELECTION RESULT 2024

ELECTION RESULT 2024: कांग्रेस के लिए कठिन होते हालात

लोकसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के कहा कि अगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ते तो परिणाम कांग्रेस के पक्ष में हो सकते थे। बता दें कि कांग्रेस ने इस बार 4 सीटों पर नएर चेहरों पर दांव खेला था जो सफल नहीं हो पाया। ELECTION RESULT 2024 में भले ही पार्टी पांचों लोकसभा सीट हार गई हो लेकिन राज्य में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा है। कांग्रेस ने इस बार 32.83% वोट हासिल किये हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज