ईगास-बग्वाल पर्व पर उत्तराखंड में रहेगा राजकीय अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

0
396
Egas festival in Uttarakhand
Egas festival in Uttarakhand

Egas festival in Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल पर्व को लेकर राजकीय अवकाश की घोषणा की है उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ! ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम सै मने सको।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का ट्वीट

यानी की आओ हम सब मिलकर ईगास मनाएंगे और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखेंगे। इस पर्व को और ज्यादा खास बनाने के लिए इस दिन राजकीय अवकाश घोषित किया गया है ताकि हम सभी ये त्यौहार अपने परिवार के साथ मना सकेंगे। हमारा यहीं उद्देश्य है कि हमारी नई पीढ़ी हमारे पारंपरिक त्योहारों के साथ जुड़ी रहे।

आपको बता दें कि दिवाली के 11 दिन बाद ईगास बग्वाल पर्व मनाया जाता है। इस दौरान उत्तराखंड में लोग भैलों खेलते हैं।

ईगास बग्वाल पर्व को उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जाता है। पहाड़ों में इसे कणसी बग्लवाल के नाम से भी जानते हैं।

Egas festival in Uttarakhand: भैलो खेलती हुई महिला

Egas festival in Uttarakhand
Egas festival in Uttarakhand

ये भी पढ़ें : नवरात्रि के पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा, ऐसे करें मां को प्रसन्न

मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को गढ़वाल के वीर माधो सिंह भंडारी तिब्बत का युद्ध जीतकर, अपने सैनिकों के साथ घर लौटे थे। वीर माधो सिंह भंडारी के विजयी होकर लौटने की खुशी में लोगो ने एकादशी के दिन बग्वाल खेल कर खुशियां मनाई।