द्रोपदी मुर्मू का 15वां राष्ट्रपति बनना तय, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत से बहुत आगे; काउंटिंग जारी

0
197

नई दिल्ली, ब्यूरो। थोड़ी देर में भारत के 15वें राष्ट्रपति देश को मिलने जा रहे हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के बाद आज काउंटिंग जारी है। हालांकि एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। अभी तक हुई वोटों की गणना में एनडीएन उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंहा से काफी आगे चल रही हैं। जानकारी के अनुसार सांसदों के वोटों की काउंटिंग हो चुकी है। 540 सांसदों ने जहां द्रोपदी को वोट दिया है, वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट ही सांसदों ने दिए हैं। इसके अलावा 15 सांसदों के वोट रद्द किए गए हैं।

द्रोपदी मुर्मू का 15वां राष्ट्रपति बनना तय, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत से बहुत आगे, काउंटिंग जारी

चुनाव अधिकारी के अनुसार संसद के कमरा नंबर 63 में काउंटिंग जारी है। अभी तक सांसदों के मतों की गणना की गई थी, जबकि अब विधायकों के मतों की गणना जारी है। चुनाव अधिकारी के अनुसार द्रोपदी मुर्मू का वोट वैल्यू जहां 3.78 लाख है, वहीं यशवंत सिंह के अभी तक पड़े वोटों का वैल्यू करीब 1.45 से अधिक है। कुछ ही हो द्रोपदी मुर्मू यशवंत सिंह को काफी पीछे छोड़ चुकी हैं। थोड़ी देर में विधायकों के मतों की गणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि मुर्मू कितने अंतर से चुनाव जीतती हैं। जानकारों की मानें तो द्रोपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति करीब-करीब बन गई हैं, मात्र औपचारिक घोषणा की जरूरत है। दूसरी ओर द्रोपदी के गांव में जश्न का माहौल है। आदिवासी और भाजपा भी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त है। द्रोपदी मुर्मू के गांव में महिलाएं अपने अंदाज में जश्न मना रही हैं। यही यहां मिट्ठाइयां भी बन रही हैं और सभी एक-दूसरे को जीत के जश्न की बधाई दे रहे हैं।

विधायकों के मतों की गणना पूरी होने के बाद देश को 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मुर्मू का जीतना करीब-करीब तय है, लेकिन यह देखना होगा कि वह कितने बड़े अंतर से विपक्ष के उम्मीदवार को पटखनी देती हैं। वहीं, इस बार ऐसा पहली बार होगा कि राष्ट्रपति की जीत का जश्न और जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा ने दिल्ली में जीत के बाद जश्न मनाने के साथ जुलूस निकालने का निर्णय लिया है।